फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   seven in custody after stabbing linked to Charlie Hebdo

‘शार्ली हेब्दो’ के पुराने कार्यालय के पास हमला मामले में सात लोग हिरासत में

Sat, 26 Sep 2020 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
seven in custody after stabbing linked to Charlie Hebdo
शार्ली हेब्दो हमला (फाइल फोटो)

व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर चाकू से हमला करने के मामले में संदिग्ध हमलावर समेत सात लोगों को शनिवार को हिरासत में लिया गया। आतंकरोधी एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने इसे इस्लामी अतिवादी हमला बताते हुए ‘शार्ली हेब्दो’ पर 2015 में अलकायदा के हमले से जोड़ा है । वर्ष 2015 में आतंकी हमले में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून प्रकाशित किए थे
धार्मिक और अन्य चर्चित शख्सियतों पर व्यंग्य करने वाली पत्रिका ने हाल में पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून प्रकाशित किए थे। कार्टून को लेकर मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने रोष प्रकट किया था। गृह मंत्री गेराल्ड ड्रामानिन ने बताया कि शुक्रवार को चाकू मारने के लिए गिरफ्तार किए गए संदिग्ध को एक महीना पहले पेचकस के साथ पकड़ा गया था। हालांकि वह पुलिस की निगरानी में नहीं था।
विज्ञापन


संदिग्ध तीन साल पहले जब संभवत: पाकिस्तान से फ्रांस आया था
उन्होंने कहा कि पेचकस को हथियार नहीं माना जाता है लेकिन इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। मंत्री ने कहा कि संदिग्ध तीन साल पहले जब संभवत: पाकिस्तान से फ्रांस आया था, उस समय वह नाबालिग था लेकिन उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। न्यायिक अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार के हमले के बाद सात लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन किसी को भी छोड़ा नहीं गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार के हमले में दो लोग घायल हो गए
‘शार्ली हेब्दो’ के पेरिस में पुराने कार्यालय के बाहर शुक्रवार के हमले में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति वृत्त चित्र निर्माण कंपनी में काम करता है। गृह मंत्री ने माना कि जिस जगह हमला हुआ, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं थी। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed