{"_id":"5d67b0838ebc3e01574206e1","slug":"seven-football-lovers-died-due-to-flash-floods-during-the-match-in-morocco","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरक्को में मैच के दौरान अचानक बाढ़ आने से सात फुटबॉल प्रेमियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मोरक्को में मैच के दौरान अचानक बाढ़ आने से सात फुटबॉल प्रेमियों की मौत
Thu, 29 Aug 2019 08:47 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
मोरक्को बाढ़
- फोटो : Hespress via morocco world news
मोरक्को के दक्षिण भाग में एक गांव में आकस्मिक बाढ़ से फुटबॉल का मैदान जलमग्न हो गया, जिससे यहां मैच देख रहे सात लोगों की मौत हो गई। मोरक्को की सरकारी संवाद समिति एमएपी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को तारोउडैंट क्षेत्र के तिजर्ट में मैच के दौरान अचानक आई बाढ़ के कारण लोग समीप की छतों पर शरण लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
एमएपी के अनुसार बाढ़ से 17 वर्षीय एक किशोर और छह बालिगों की मौत हो गई व एक बुजुर्ग घायल हो गया। इस घटना की जांच शुरू हो गई है। मोरक्को की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन