फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   serial male nurse killed 300 patients in Germany Delmenhorst hospital

दुनिया का यह है सबसे खतरनाक सीरियल किलर, पांच सालों में ली 300 मरीजों की जान

Sun, 12 May 2019 12:11 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 12 May 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
serial male nurse killed 300 patients in Germany Delmenhorst hospital
सीरियल किलर नील्स होगेल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

डेलमेनहोर्स्ट अस्पताल के आईसीयू में एक नर्स रेफरेंस पत्र लेकर पहुंचा था। उसे ओल्डनबर्ग के अस्पताल में नौकरी पर रख लिया गया। अधिकारियों को उस समय इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि वह आगे चलकर सीरियल किलर बनेगा। इस नर्स का नाम नील्स होगेल है। उसके ऊपर अस्पताल प्रशासन को शक तब हुआ जब उसकी निगरानी में मरीजों की मौत होने लगी। वह मरीजों को दवाओं का ओवरडोज देकर मारा करता था।

विज्ञापन


जर्मनी में रहने वाले 42 साल के नर्स होगेल शांति काल के बाद देश का और शायद दुनिया का सबसे बड़ा सीरियल किलर है। अधिकारियों को शक है कि उनकी देखरेख में पांच सालों में 300 मरीजों की मौत हुई है, जिसकी शुरुआत 2000 से हुई थी। अधिकारियों को उसके खिलाफ पूरी जांच करने में एक दशक से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जर्मनी, पोलैंड और तुर्की से 130 शव बरामद किए हैं। हालांकि इन हत्याओं के पीछे का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है। होगेल ने 43 लोगों को मारने की बात स्वीकार की है। उसने 52 अन्य को मारने की बात से मना नहीं किया है। हालांकि पांच लोगों को मारने की बात उसने नकारी है। होगेल पर जर्मनी को जवाब देना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह काफी लंबे समय से यह काम कर रहा था और बहुत बाद में उसकी गतिविधियां प्रकाश में आईं। नाजी युग के अपराधों ने होगेल को इतने लंबे समय तक निर्बाध रूप से लोगों को मारने की इजाजत दी। होगेल को दो मरीजों की मौत के मामले में आजीवन कारावास की सजा दी गई है। उसपर चार अन्य की हत्या का मुकदमा चल रहा है। उसके पूर्व सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed