{"_id":"5ef762588ebc3e431d5dc535","slug":"serbian-defense-minister-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्बिया के रक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सर्बिया के रक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए
Sat, 27 Jun 2020 08:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बिया सरकार ने कहा है कि रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर वुलिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वुलिन में इस वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
रूस समर्थक के रूप में चर्चित वुलिन मास्को में इसी सप्ताह विक्ट्री परेड में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस के नेतृत्व में रूस गये सर्बियाई प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। वुसिस रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने मिले थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वुलिन ने ऐसा किया था या नहीं।
विज्ञापन
सरकारी संवाद समिति तांजुंग ने शनिवार को खबर दी कि सर्बिया की संसद के अध्यक्ष माजा गोजकोविक भी संक्रमित पाए गए हैं। मई में सर्बिया में कड़े लॉकडाउन के हटने के बाद से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े है। लॉकडाउन हटने के बाद एक दूसरे से दूरी और मास्क लगाने की बाध्यता हटा दी गयी है।
विज्ञापन
वुसिस ने घोषणा की कि यदि मामले बढ़ते रहे तो वह फिर कड़े कदम उठायेंगे। सर्बिया में कोविड-19 के 13,500 से अधिक मामले आ चुके हैं और 265 लोगों की जान जा चुकी है।