{"_id":"5e5ad5398ebc3ec7510aaaa1","slug":"sentenced-to-six-years-in-prison-for-hiding-the-body-of-a-gay-indian","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में समलैंगिक भारतवंशी का शव छिपाने पर मिली छह साल जेल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में समलैंगिक भारतवंशी का शव छिपाने पर मिली छह साल जेल की सजा
Sun, 01 Mar 2020 02:48 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन में एक व्यक्ति को भारतीय मूल के अपने समलैंगिक प्रेमी को ड्रग्स उपलब्ध कराने और पिछले साल कानूनन दफनाने से रोकने के लिए दोषी ठहराया गया है। पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को छिपाने के लिए दोषी ठहराते हुए ब्रिटेन की अदालत ने उसे छह साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आरोपी नील केक्सन के हिरन चौहान के शव को पार्क में छिपाने के बाद कुछ स्कूली बच्चों ने उसके शव को खोजा था।
जज एलन कोनराड ने केक्सन से कहा कि शव को छिपाने की वजह से विशेषज्ञ मौत का कारण नहीं जान पाए। तुमने खुद को पुलिस जांच से बचाने के लिए शव को दफन करने की योजना बनाई थी। शक्रवार को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सजा सुनवाई के दौरान हिरेन के परिवार ने हिरेन को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कोर्ट में बताया गया कि 24 वर्षीय शेफ हिरेन और 32 वर्षीय सुपरमार्केट कार्यकर्ता केक्सन की ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्रिंडर पर मुलाकात हुई थी। इसी पर उन्होंने ड्रग्स को लेकर चर्चा भी की थी। केक्सन ने हिरेन के मृत अवस्था में मिलने के बाद उसके शव को पांच दिन अपने फ्लैट में रखा था।
विज्ञापन
उसके शव को कार में रखकर पास के जंगल में छिपाने की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने हत्या के संदेह में उसे गिरफ्तार कर लिया है।