DeepSeek: 'चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक का संवेदनशील डेटा इंटरनेट पर लीक', इस्राइली साइबर सुरक्षा फर्म का दावा
विज के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी ने कहा कि डीपसीक ने उनकी फर्म की ओर से अलर्ट किए जाने के बाद तुरंत डेटा सुरक्षित कर लिया। इस बीच अमेरिका ने चीन की स्टार्टअप कंपनी के एआई मॉडल डीपसीक को लेकर सख्त टिप्पणी की है और कहा है कि यह चुराई गई अमेरिकी तकनीक पर आधारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक का संवेदनशील डेटा इंटरनेट पर लीक होने का दावा किया जा रहा है। इस्राइली साइबर सुरक्षा फर्म 'विज' ने दावा किया है कि उसे चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप डीपसीक से संवेदनशील डेटा का एक बड़ा हिस्सा मिला है, जो अनजाने में खुले इंटरनेट पर लीक हो गया था। बुधवार को प्रकाशित एक ब्लॉग पोस्ट में विज ने कहा कि डीपसीक के बुनियादी ढांचे के स्कैन से पता चला है कि कंपनी ने गलती से एक मिलियन से अधिक लाइनों का डेटा असुरक्षित छोड़ दिया था। इनमें डिजिटल सॉफ्टवेयर कीज़ और चैट लॉग शामिल थे।
विज के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी ने कहा कि डीपसीक ने उनकी फर्म की ओर से अलर्ट किए जाने के बाद तुरंत डेटा सुरक्षित कर लिया। विज के सह-संस्थापक अमी लुटवाक ने कहा कि उन्होंने इसे एक घंटे से भी कम समय में हटा लिया, इसे खोजना इतना आसान था कि हमें लगता है कि इसे खोजने वाले हम अकेले नहीं हैं।
हमारी चुराई गई तकनीक पर आधारित है एआई मॉडल डीपसीक : अमेरिका
अमेरिका ने चीन की स्टार्टअप कंपनी के एआई मॉडल डीपसीक को लेकर सख्त टिप्पणी की है और कहा है कि यह चुराई गई अमेरिकी तकनीक पर आधारित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वाणिज्य मंत्री नामित हॉवर्ड लुटनिक ने बुधवार को सीनेटरों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन की डीपसीक चुराई गई अमेरिकी प्रौद्योगिकी और उन्नत अमेरिकी सेमीकंडक्टर चिप्स का लाभ उठाकर एक बहुत सस्ता और शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल बनाने में सक्षम बनी है।
लाइट टच मॉडल स्थापित करने की आवश्यकता
लुटनिक ने यह भी कहा कि एआई के क्षेत्र में अमेरिका को दुनिया में सबसे आगे बनाए रखना वह सुनिश्चित करेंगे। लुटनिक ने कहा, अमेरिका को इस क्षेत्र में अपना नेतृत्व बनाए रखने के लिए, साइबर सुरक्षा के लिए अमेरिकी मानक के समान, एआई में वैश्विक मानक बनाने के लिए लाइट टच मॉडल स्थापित करने की आवश्यकता है।
'अपना नेतृत्व बनाए रखेंगे'
सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति को ल्यूटनिक ने बताया, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम ऐसे मानक निर्धारित करें जिनका दुनिया पालन करती हो, और मुझे लगता है कि इसी तरह हम अपना नेतृत्व बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, इसे अमेरिकी तरीके से करें, जिसके बारे में हम जानते हैं कि यह जीतने का तरीका है।