फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senates obstacle in nomination of US Ambassador to India

US: भारत में अमेरिकी राजदूत के मनोनयन में सीनेट का रोड़ा, व्हाइट हाउस ने कही यह बात

Tue, 22 Nov 2022 10:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:12 AM IST
सार

भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति में विलंब के बारे में सवाल पूछने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने दोनों देशों का रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है। बाइडन प्रशासन गार्सेटी के मनोनयन की सीनेट से पुष्टि कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Senates obstacle in nomination of US Ambassador to India
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति लंबे समय से अटकी पड़ी है। बाइडन प्रशासन ने लॉय एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को राजदूत मनोनीत किया है, लेकिन अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति में विलंब के बारे में सवाल पूछने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने दोनों देशों का रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है। बाइडन प्रशासन गार्सेटी के मनोनयन की सीनेट से पुष्टि कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पियरे ने यह बात उत्तरी कैरोलिना के चेरी पॉइंट के रास्ते में एयर फोर्स वन की उड़ान के दौरान यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या व्हाइट हाउस गार्सेटी के नाम पर सीनेट की अंतिम मुहर के लिए प्रयास करेगा? अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित रूप से। भारत के साथ हमारी बहुत महत्वपूर्ण साझेदारी है। यह आपने बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन व पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात में देखा होगा। जहां, तक मेयर गार्सेटी की भारतीय राजदूत के रूप में पुष्टि का सवाल है, तो यह प्रक्रिया चल रही है। हम सीनेट से लगातार इस पर बात कर रहे हैं और इसे मंजूरी के प्रयास कर रहे हैं। यह हमारी प्राथमिकता में है। इससे ज्यादा हमारी रणनीति साझा नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट से मंजूरी में हो चुकी काफी देरी
अमेरिका मेयर गार्सेटी की नियुक्ति को मंजूरी दिलाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है। हालांकि, इसमें काफी देरी हो चुकी है। इसी साल जनवरी में सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत बनाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। हालांकि, इस नियुक्ति को सीनेट में बहुमत से मंजूरी दिलाना जरूरी है। सीनेट की एक रिपोर्ट जारी होने के बाद गार्सेटी के मनोयन में रोड़ा आ गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि गार्सेटी ने कथित तौर पर अपने एक शीर्ष सहयोगी द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न की अनदेखी की थी। 


इस बीच, गत रविवार को अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को 'वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में तब्दील होने का दावा किया था। इंडिया हाउस वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर 2022 एक अत्यधिक सफल वर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed