{"_id":"5f74d0768ebc3e9bea14de61","slug":"sehgal-foundation-of-india-awarded-citizen-diplomacy-award-for-working-on-human-rights-and-empowerment-of-rural-women-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के सहगल फाउंडेशन को ‘सिटीजन डिप्लोमेसी अवॉर्ड’, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण पर सम्मान के लिए हुआ चयन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के सहगल फाउंडेशन को ‘सिटीजन डिप्लोमेसी अवॉर्ड’, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण पर सम्मान के लिए हुआ चयन
Thu, 01 Oct 2020 12:08 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : https://www.smsfoundation.org
भारत के सहगल फाउंडेशन को मानवाधिकारों व देश की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम करने के लिए बेहद प्रतिष्ठित ‘सिटीजन डिप्लोमेसी अवॉर्ड’ के लिए संयुक्त रूप से उप-विजेता चुना गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक सार्वजनिक मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री एरन रिंगल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में यह पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन
चौथा वार्षिक ‘सिटीजन डिप्लोमेसी अवॉर्ड’ एवरेज मोहम्मद के संस्थापक अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक मोहम्मद अमीन अहमद को दिया जाएगा। सहगल फाउंडेशन के साथ ‘टेम्पे सिस्टर सिटीज’ को उप-विजेता के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अहमद को इस्लामिक मूल्यों और परंपराओं, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक संस्थाओं के बारे में लोगों से सार्थक चर्चा करके कट्टरपंथ से निपटने के लिए जमीनी तौर पर काम करने की वजह से चुना गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, सहगल फाउंडेशन को मानवाधिकारों व ग्रामीण भारतीय समुदायों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के लिए संयुक्त रूप से उप-विजेता चुना गया है। मंत्रालय ने कहा टेम्पे सिस्टर सिटीज को नागरिक कूटनीति में अपने अद्वितीय कामकाज के लिए संयुक्त रूप से सहगल फाउंडेशन के साथ उप-विजेता चुना गया है।