{"_id":"6174f350bb4294270223848a","slug":"security-forces-kill-15-militants-in-separate-operations-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 15 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलूचिस्तान: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 15 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा
Sun, 24 Oct 2021 11:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:16 AM IST
सार
बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया
- फोटो : social media
विस्तार
बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के 15 आतंकवादियों को मार गिराया। इसकी जानकारी आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा, 'बलूचिस्तान के मास्तुंग इलाके में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के नौ आतंकवादियों को मार गिराया और उनके पास से हथियारों और गोला बारुद का भारी जखीरा बरामद किया गया।' उन्होंने आगे कहा, 'ये आतंकवादी रोशी में प्रशिक्षण लेने के बाद क्वेटा में हमले करने की योजना बना रहे थे। पुलिस बलों ने प्रशिक्षण शिविर भी ध्वस्त कर दिया।'
विज्ञापन
प्रांत के हरनई जिले में एक अन्य तलाश अभियान में सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादियों को मार गिराया। उधर, हरनई के समीप इलाके में सुरक्षाबलों के एक अन्य तलाश अभियान में बीएलए कमांडर तारिक उर्फ नासिर समेत छह आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, 'जैसे ही सुरक्षाबलों ने ठिकानों की घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी और इलाके से भागने की कोशिश की लेकिन भीषण मुठभेड़ में बीएलए कमांडर तारिक उर्फ नासिर समेत छह आतंकवादी मारे गए।'
विज्ञापन
सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए नौ आतंकवादी बीएलए, बलूच लिबरेशन फ्रंट और यूनाइटेड बलूच आर्मी से जुड़े हुए थे और वे मास्तुंग के पर्वतीय क्षेत्र रोशी में छिपे हुए थे। बीएलए और बलूच लिबरेशन फ्रंट ने प्रांत में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों, पुलिस और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हुए कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन