{"_id":"5dea672e8ebc3e1bae5022e6","slug":"security-council-tackles-common-security-threats-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा संबंधी साझा खतरे से निपटे सुरक्षा परिषद : ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुरक्षा संबंधी साझा खतरे से निपटे सुरक्षा परिषद : ट्रंप
Fri, 06 Dec 2019 11:34 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों से सुरक्षा संबंधी साझा खतरों से निपटने और दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
ट्रंप ने सुरक्षा परिषद के स्थायी प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि हमारे राष्ट्र आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध आव्रजन, साइबर हमले सहित सुरक्षा संबंधी साझा खतरे व परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रसार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
अमेरिका सुरक्षा परिषद की मासिक आधार पर बारी-बारी से मिलने वाली अध्यक्षता के तहत दिसंबर में इसके अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लंच के दौरान कहा, ‘हम खासकर पिछले तीन वर्षों से इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ और नहीं हो सकता है। सुरक्षा परिषद को इनसे और दुनिया के सामने मौजूद अन्य खतरों से निपटने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें ईरानी शासन का व्यवहार भी शामिल है, जिसने बहुत ही कम समय में सैकड़ों लोगों को मार डाला। वे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को मार रहे हैं। ईरान में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।’
मीडिया ईरान जाए
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के वाशिंगटन के महत्वपूर्ण प्रयासों में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मीडिया में ईरान जाकर देखे कि आखिर वहां हो क्या रहा है।
जब लोगों को अपने विश्वासों का पालन करने और शांति से पूजा करने का अधिकार मिल जाता है, तो उन्हें दुनिया अधिक सुरक्षित लगती है। हम इस बात पर कायम हैं।