{"_id":"60491be08ebc3ee64703ae51","slug":"security-council-may-give-new-statement-on-myanmar-even-after-opposition-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के विरोध के बावजूद म्यांमार पर नया बयान दे सकती है सुरक्षा परिषद ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के विरोध के बावजूद म्यांमार पर नया बयान दे सकती है सुरक्षा परिषद
Thu, 11 Mar 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- फोटो : UNSC
संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत इशिकाने किमिहिरो ने सुझाव दिया कि चीन के विरोध के बावजूद म्यांमार के हालात पर सुरक्षा परिषद बयान जारी करे। जापानी मीडिया की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में इशिकाने कहा कि इस पर कोई प्रस्ताव तो नहीं है, मगर किसी दूसरे तरीके से संदेश देने की कोशिश जरूर होगी।
विज्ञापन
इससे पहले सुरक्षा परिषद म्यांमार पर कोई कार्रवाई करने पर सहमति नहीं बना पाई थी। इस बीच, चीन और अन्य देशों के बीच एक दरार साफ नजर आने लगी है। दरअसल, चीन के म्यांमार की सेना से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सदस्य देश म्यांमार के हालात पर सिर्फ बयान नहीं, बल्कि अध्यक्ष से बयान की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बीते 1 फरवरी को म्यांमार में निर्वाचित सरकार का तख्ता पलटकर सेना सत्ता पर काबिज हो गई। उस समय से अब तक सेना का विरोध कर रहे लोगों सैन्य शासन की हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन