फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Secret Service agent protecting US Vice President Kamala Harris removed after brawl with other agents news

US: कमला हैरिस की सुरक्षा में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट की सहयोगियों से मुठभेड़, कार्यभार से हटाया गया

Thu, 25 Apr 2024 11:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

विवाद में शामिल एजेंट सशस्त्र था और वह दूसरे एजेंट के साथ आक्रमकता दिखा रहा था। स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और एजेंट के इंचार्ज ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

विज्ञापन
Secret Service agent protecting US Vice President Kamala Harris removed after brawl with other agents news
कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की सुरक्षा में शामिल एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को मुठभेड़ में शामिल होने के बाद तुरंत हटा दिया गया है। एजेंसी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। एजेंट को कमला हैरिस के विवरण से हटा दिया गया है। वॉशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के पास सुबह के नौ बजे के आसपास सीक्रेट सर्विस एजेंट का अन्य एजेंट के साथ मुठभेड़ हो गया। यह मुठभेड़ कमला हैरिस के वहां पहुंचने से पहले हुई। 
विज्ञापन


विवाद में शामिल एजेंट की पहचान अज्ञात
मुठभेड़ में शामिल एजेंट की पहचान फिलहाल अज्ञात है। उन्हें तुरंत उनके कार्यभार से हटा दिया गया है। यूएस सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने कहा, "उप-राष्ट्रपति के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से प्रस्थान का समर्थन करने वाले अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट का ऐसा प्रदर्शन उनके सहयोगियों को अच्छा नहीं लगा।" उन्होंने आगे कहा, "अमेरिकी सक्रेट सर्विस हमारी कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बहुत गंभीरता से लेती है।"
विज्ञापन


इस दौरान मेडिकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। इसके कारण कमला हैरिस की यात्रा में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई। गुग्लिएल्मी ने बताया कि यह एक चिकित्सा से जुड़ा मामला है, इसलिए विभाग ने इस पर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कमला हैरिस न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई, जहां उन्हें एक साक्षात्कार में शामिल होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंटों की भर्ती प्रक्रिया पर खड़े हुए सवाल
स्थानीय मीडिया के अनुसार, विवाद में शामिल एजेंट सशस्त्र था और वह दूसरे एजेंट के साथ आक्रमकता दिखा रहा था। स्थिति को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद सुपरवाइजर और एजेंट के इंचार्ज ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद विवाद में शामिल एजेंट को हथकड़ी पहनाया गया और मेडिकल सुविधा दी गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना ने एजेंटों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़ा किया है। गुग्लिएल्मी ने बताया कि कमला हैरिस को इस घटना की जानकारी दी दे गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed