फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   second presidential debate in america jao biden said he will not participate if trump is still infected with corona

दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट : बिडेन ने कहा- अगर ट्रंप अभी भी कोरोना संक्रमित हैं तो मैॆं बहस में हिस्सा नहीं लूंगा

Wed, 07 Oct 2020 09:43 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Oct 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
second presidential debate in america jao biden said he will not participate if trump is still infected with corona
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन - फोटो : social media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से संक्रमित हैं और तीन दिन अस्पताल में इलाज कराकर व्हाइट हाउस वापस आ गए हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। 15 अक्तूबर को दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट होने वाली है और इसके लिए जो बिडेन ने एक शर्त रखी है।

विज्ञापन



डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि जब तक ट्रंप संक्रमण से पूर्ण रूप से बाहर नहीं आ जाते वो तब तक बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि ट्रंप के एक और एडवाइजर स्टीफन मिलर भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर को मियामी में दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट होने वाली है। इसे लेकर मंगलवार को जो बिडेन ने कहा कि अगर ट्रंप अभी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं तो प्रेसिडेंशियल डिबेट को नहीं करना चाहिए। सोमवार की रात मैरीलैंड के वॉल्टर रीड मिलिट्री अस्पताल से लौटने के बाद ट्रंप के कैंपेन मैनेजर ने साफ कर दिया था कि राष्ट्रपति दूसरी बहस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बिडेन के इस एलान के बाद ट्रंप को प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने के लिए संक्रमण ना होने का सबूत देना पड़ सकता है। पिछले दिनों जो बिडेन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बिडेन ने कहा कि प्रेसिडेंशियल डिबेट को लेकर वो पहले क्लीवलैंड क्लीनिक और डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। 

बिडेन ने कहा कि वो इस बारे में पहले डॉक्टरों की सलाह लेंगे और जो सही होगा वही करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प है कि 15 और 22 अक्तूबर को होने वाली दूसरी और तीसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट होती है या नहीं। बिडेन इस बारे में कमीशन ऑफ प्रेसिडेंशियल डिबेट यानि कि सीपीडी से बातचीत कर सकते हैं। 

बता दें कि ट्रंप तीन दिन तक अस्पताल में रहे और फिर डिस्चार्ज होकर घर आ गए। अमेरिकी में सीडीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक किसी हल्के लक्षण वाले मरीज को भी कम से कम दस दिन तक निगरानी में रहता होता है। अगर संक्रमित गंभीर स्थिति में था तो उसे 20 दिन तक निगरानी में रखा जाना चाहिए।


इसके अलावा आज पहली उप राष्ट्रपति डिबेट होगी। इसमें माइक पेन्स और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस हिस्सा लेंगे। दोनों उम्मीदवारों के बीच 12 फीट की दूरी होगी और दोनों के आगे प्रोटेक्शन ग्लासेस लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed