फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seasoned diplomat P Harish appointed as India s next envoy to UN in New York

UN: राजनयिक पी हरीश होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत, जून में सेवानिवृत्त रुचिरा कंबोज की लेंगे जगह

Wed, 14 Aug 2024 09:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 14 Aug 2024 09:34 PM IST
सार

1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हरीश वर्तमान में जर्मनी में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पी हरीश के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Seasoned diplomat P Harish appointed as India s next envoy to UN in New York
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने अनुभवी राजनयिक पार्वथनेनी हरीश को संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। वह जून में सेवानिवृत्त हुईं राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज की जगह लेंगे। 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हरीश वर्तमान में जर्मनी में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पी हरीश के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रुचिरा कंबोज के सेवानिवृत्त होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क में भारत के राजदूत का पद खाली चल रहा है। इस पर अब विदेश मंत्रालय ने राजनयिक पी हरीश की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने संयुक्त राष्ट्र में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संभावित न्यूयॉर्क यात्रा से पहले हुई है। 
विज्ञापन


छह नवंबर 2021 को पी हरीश ने जर्मनी में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आर्थिक संबंध) थे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय के आर्थिक कूटनीति विभाग का नेतृत्व किया था। इसके अलावा उन्होंने बहुपक्षीय आर्थिक संबंध प्रभाग का भी नेतृत्व किया। साथ ही पी हरीश जी-20, जी-7, ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) के लिए भारतीय शेरपा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश ने मिस्र की राजधानी काहिरा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारतीय मिशन और फलस्तीन प्राधिकरण में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया और बाहरी प्रचार प्रभागों में भी काम किया। 2007 से 2012 तक हरीश भारत के उपराष्ट्रपति के संयुक्त सचिव और विशेष कर्तव्य अधिकारी भी रहे।  इसके बाद हरीश जुलाई 2012 से मार्च 2016 तक ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत और अप्रैल 2016 से जून 2019 तक वियतनाम में भारत के राजदूत रहे। 


क्वात्रा ने संभाला अमेरिका के राजदूत का कार्यभार
भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को अमेरिका में भारत के नये राजदूत के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। विनय क्वात्रा (61 वर्षीय) बीती 14 जुलाई को ही भारत के विदेश सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed