फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sea Watch Ship with 42 migrants aboard enters Italy waters defies Interior ministerSalvini,

इटली की चेतावनी और खतरे के बावजूद सी-वॉच ने प्रवासियों को लैंपेडुसा द्वीप पहुंचाया

Wed, 26 Jun 2019 08:07 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sea Watch Ship with 42 migrants aboard enters Italy waters defies Interior ministerSalvini,
सी-वॉच के जहाज ने इटली की समुद्री सीमा में प्रवेश किया - फोटो : Twitter

भूमध्य सागर में रेस्क्यू अभियान चलाने वाली जर्मन संस्था सी वॉच ने इटली के जुर्माने के खतरे के बावजूद 42 प्रवासियों को लैंपेडुसा द्वीप पहुंचाया। इटली के दक्षिणपंथी गृह मंत्री समुद्री सीमा में बिना इजाजत प्रवेश के संबंध में चेतावनी देते रहे हैं। इसके बावजूद गैर सरकारी संस्था(सी वॉच) के जहाज ने प्रवासियों को लैंपेडुसा द्वीप पहुंचाया। 

विज्ञापन


सी वॉच ने बुधवार को कहा कि उनका जहाज बुधवार को इटली की समुद्री सीमा में प्रवेश किया। संस्था का यह कदम एक तरह से इटली के गृह मंत्री माटेओ साल्विनी को चुनौती है, जिन्होंने इटली की सीमा में सी-बोट के प्रवेश करने पर रोक लगा दी है और ऐसा करने पर जहाज जब्त कर लेने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


                                              इटली के गृहमंत्री  माटेओ साल्विनी


सी-वॉच के कैप्टन कैरोला राकेते ने कहा कि उन्होंने यह जानते हुए कि उनका यह कदम जोखिम भरा है, वह जहाज को लैंपेडुसा बंदरगाह तक ले गए। उन्होंने कहा कि जहाज पर सवार 42 शरणार्थी थक चुके थे और उनकी सुरक्षा के लिए उन्होंने ऐसा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



मैरीन ट्रैकिंग वेबसाइटों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इटली के दक्षिणपूर्वी द्वीप के तट से 14 दिन पहले इतालवी क्षेत्रीय जल में सी वॉच का जहाज प्रवेश कर गया था। सी-वाच ने ट्वीट किया कि हमने ऐसा किसी को भड़काने या उकसाने के लिए नहीं किया, बल्कि मानवता के नाते जिम्मेदारी समझते हुए ऐसा किया। 

साल्विनी ने फिर दी चेतावनी- गंदी राजनीति छोड़े सी वॉच

इटली के गृह मंत्री साल्विनी ने 'बंद बंदरगाह' नीति के तहत डच पोतों को अपनी समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। सी-वॉच के इस कदम के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक बार फिर चेतावनी दी कि दर्जनों प्रवासियों को गंदे राजनीतिक खेल के लिए जोखिम में डालना बंद करें। हम अवैध जहाजों का प्रवेश रोकने के लिए हर वैध तरीके का इस्तेमाल करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed