ऐसे ही होगा धरती का अंत: बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया सितारा, वैज्ञानिकों ने बताई अद्भुत खगोलीय घटना
अंतरिक्ष में एक अद्भुत घटना में एक तारा बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ग्रह को उसके सितारे से निगलने की घटना को देखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिक्ष में एक अद्भुत घटना में एक तारा बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ग्रह को उसके सितारे से निगलने की घटना को देखा है।
हार्वर्ड-स्मिथोसनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डॉ. मॉर्गन मैक्लॉयड ने कहा कि यह सितारा रेड जाइंट यानी लाल दानव बनने के अपने शुरुआती दौर में है। यह चरण किसी भी सितारे की आयु का अंतिम दौर होता है, जब उसकी हाइड्रोजन खत्म हो जाती है और वह फैलना शुरू हो जाता है।
लाल दानव बन गया था सितारा
लाल दानव बन जाने के बाद सितारे अपने वास्तविक व्यास से सौ गुना ज्यादा फैल सकते हैं और इस दौरान वे आसपास के तमाम ग्रहों को निगल जाते हैं। वैज्ञानिकों ने पहले लाल दानवों को दूसरे सितारे निगलते तो देखा था, लेकिन यह पहली बार था, जब उन्होंने ग्रह को इस तरह निगले जाते देखा।
पांच अरब वर्ष बाद सूर्य बनेगा लाल दानव...
नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध में एमआईटी कावली इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में शोधकर्ता डॉ. किशाले डे ने कहा कि अब से करीब पांच अरब वर्ष बाद सूर्य लाल दानव बनेगा तो बुध, शुक्र और आखिर में पृथ्वी को निगल जाएगा।