{"_id":"5df515608ebc3e87da176667","slug":"scientists-reveal-that-they-finally-found-the-deepest-point-on-earth-under-antarctica","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने खोजा अंटार्कटिका के नीचे पृथ्वी का सबसे गहरा बिंदु ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों ने खोजा अंटार्कटिका के नीचे पृथ्वी का सबसे गहरा बिंदु
Sat, 14 Dec 2019 10:31 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
antartica
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका का नवीनतम स्थलाकृतिक मानचित्र जारी किया है। इसे बेडमशीन परियोजना द्वारा विकसित किया गया, जिसकी सूचना मेशीबल दी है। बेडमशीन अंटार्कटिक की बर्फ की चादर का नया मानचित्र है, जिसे सबसे ज्यादा दुरुस्त माना जाता है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरवेने ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि यूसीआई की एक टीम के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के नीचे की भूमि की आकृति का अभी तक का सबसे सटीक चित्र का अनावरण किया है। नए निष्कर्षों से वैज्ञानिकों को पर्यावरण बदलावों के प्रभावों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अब महाद्वीप का पर सबसे गहरा बिंदु खोज निकाला है। भूमि पर सबसे निम्नतम उजागर बिंदु, डेड सी शोर के समुद्र तल से 413 मीटर नीचे है। जबकि भूमि पर सबसे निम्नतम बिंदु समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर नीचे है। हालांकि, जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी घाटी पूर्वी अंटार्कटिका में डेमन ग्लेशियर के नीचे पाई गई थी।
विज्ञापन
पिछले अध्ययनों के अनुसार घाटी को उथला माना जाता था, लेकिन नए अध्ययन ने इसकी वास्तविक गहराई को उजागर किया है। वैज्ञानिकों ने छिपी हुई घाटी की गहराई का पता लगाने के उसमें भरी हुई बर्फ की मात्रा और लॉ ऑफ कंजर्वेशन का सहारा लिया है।