फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists found giant fossil of penguin

वैज्ञानिकों को मिला पेंग्विन का विशालकाय जीवाश्म

Thu, 15 Aug 2019 03:38 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 15 Aug 2019 03:38 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड को उसके दुर्लभ विशाल पक्षियों के लिए जाना जाता है
  • ऑस्ट्रेलिया की एक पत्रिका में छपे शेाध में इसकी नई प्रजाति के तौर पर पुष्टि की गई
  • दावा है कि ये जीवाश्म साढ़े तीन करोड़ वर्ष से भी अधिक पुराना है

विज्ञापन
Scientists found giant fossil of penguin
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर वैज्ञानिकों को एक वयस्क मनुष्य के आकार के बराबर एक विशालकाय पेंग्विन के जीवाश्म मिला है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये जीवाश्म साढ़े तीन करोड़ वर्ष से भी अधिक पुराना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को बताया कि इस विशालकाय समुद्री पक्षी का कद 1.6 मीटर (63 इंच) और वजन 80 किलोग्राम रहा होगा। इनकी सबसे बड़ी प्रजाति एम्परर पैंग्विन से करीब 4 गुना ज्यादा वजनी और 40 सेंटीमीटर अधिक लंबी थी। क्रॉसवैलिया वैपारेंसिस नाम की यह पेंग्विन प्रजाति न्यूजीलैंड के तट पर 60-56 लाख वर्ष पहले पाई जाती थी। इस पेंग्विन के पैर की हड्डियां पिछले वर्ष पाई गई थी और ऑस्ट्रेलिया की एक पत्रिका में छपे शेाध में इसकी नई प्रजाति के तौर पर पुष्टि की गई। 
विज्ञापन


कैंटरबरी म्यूजियम की शोधकर्ता वैनेसा डी पिएत्री ने बताया कि यह इलाके में उस काल में पाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पेंग्विन है। शोधकर्ता पिएत्री ने कहा, ‘यह हमारी उस थ्योरी को सिद्ध करता है कि पेंग्विन अपने विकास के समय विशाल आकृति का था।’ न्यूजीलैंड को उसके दुर्लभ विशाल पक्षियों के लिए जाना जाता है। एक सप्ताह पहले ही कैंटरबरी म्यूजियम ने एक मीटर लंबे और करीब 19 लाख वर्ष पहले मौजूद एक अद्भुत तोते की खोज करने की घोषणा की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed