{"_id":"5d7983fe8ebc3e93ab3b73ef","slug":"scientists-discovered-the-language-of-birds-they-do-things-like-humans-gives-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने खोज निकाली चिड़ियों की भाषा, बताया मनुष्यों की तरह करती हैं बातें, देती हैं संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों ने खोज निकाली चिड़ियों की भाषा, बताया मनुष्यों की तरह करती हैं बातें, देती हैं संदेश
Thu, 12 Sep 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Sep 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिकों ने चिड़ियों की चहचहाहट में भाषा खोज निकाली है। उनका कहना है कि चहचहाहट में हमारी भाषा की तरह ही वाक्य, शब्द और अक्षर मौजूद रहते हैं। चिड़िया मनुष्यों की तरह ही बातें करती हैं और संदेश भी देती हैं।
विज्ञापन
‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ जर्नल में प्रकाशित शोध में इस बात की संभावना जताई गई है कि चिड़ियों की आवाज भी मनुष्यों की भाषा की तरह छोटे-छोटे अक्षरों से मिलकर बनी है, जो संगठित होने पर किसी शब्द या वाक्य की तरह पेश आते हैं।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सबरीना एंगेजर के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ‘चेस्टनट-क्राउंड-बब्लर’ की आवाज का विश्लेषण किया और पाया कि मानव भाषा की तरह ही उसके सुरों को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन