फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists discover three 'potentially habitable' planets

वैज्ञानिकों ने खोजे तीन ग्रह जहां संभव हो सकता है जीवन

Tue, 03 May 2016 04:45 AM IST
एजेंसी/ पेरिस
एजेंसी/ पेरिस Updated Tue, 03 May 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
Scientists discover three 'potentially habitable' planets
ग्रह नक्षत्र
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पृथ्वी जैसे तीन ऐसे ग्रहों की खोज की है जहां सौरमंडल के बाहर जीवन की संभावना सबसे अधिक है। लगभग पृथ्वी और शुक्र के अकार जितने ये तीनों काफी ठंडे एक छोटे तारे का चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी से इनकी दूरी लगभग 39 प्रकाश वर्ष है। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


बेल्जियम के यूनिवर्सिटी ऑफ लीग के खगोलशास्त्री माइकल गिलॉन ने कहा कि यह सौरमंडल से बाहर जीवन के रासायनिक तत्वों को ढूंढने का पहला अवसर है। ये तीनों ग्रह इतने करीब हैं कि वर्तमान तकनीक के जरिए इनके वायुमंडल का विश्लेषण किया जा सकता है। यह खोज रहने योग्य ग्रहों की तलाश के लिए नया रास्ता दिखाता है।
विज्ञापन


गिलॉन और उनके साथियों ने चिली स्थित 60 सेमी टेलीस्कोप ट्रैपिस्ट के जरिए कई दर्जन ऐसे तारे खोजे जो न बड़े हैं और न गर्म। ये ऑप्टिकल टेलीस्कोप से देखने योग्य हैं। इन वैज्ञानिकों ने सूर्य के आठवें हिस्से जितने बड़े तारे ट्रैपिस्ट-1 पर कई महीनों तक शोध किया। ये तीनों ग्रह इसी तारे का चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed