फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scientist will examine Alzheimer with the help of blood test soon the development process is going on

रक्त जांच से अल्जाइमर रोग की पहचान, इसे विकसित करने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक

Wed, 29 Jul 2020 12:23 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलवॉकी (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलवॉकी (अमेरिका) Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 29 Jul 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
scientist will examine Alzheimer with the help of blood test soon the development process is going on
demo pic

अल्जाइमर रोग से पीड़ित लोगों और स्वस्थ लोगों के बीच अंतर को पहचानने के लिए प्रायोगिक रक्त जांच के विभिन्न शोध किए गए, जिसमें एकदम सही परिणाम मिले हैं। इससे डिमेंशिया के सबसे सामान्य रूप की पहचान का एक सरल तरीका जल्द ही सामने आने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन



अल्जाइमर की पहचान के लिए इस तरह की जांच विकसित करने की लंबे समय से कोशिशें चल रही थीं। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जांच अभी व्यापक रूप से इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं है और इसके और अधिक सत्यापन की आवश्यकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को सामने आए परिणाम बताते हैं कि अल्जाइमर की सरल जांच के लिए किए जा रहे प्रयास सही दिशा में हैं। जांच में अल्जाइमर से पीड़ित लोगों और वे लोग जो डिमेंशिया या इसके किसी भी अन्य प्रकार से पीड़ित नहीं हैं उनके बीच अंतर की पहचान की गई और यह परिणाम 89-98 फीसदी तक सही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्जाइमर एसोसिएशन की मुख्य विज्ञान अधिकारी मारिया कैरिलो ने कहा कि यह शोध बहुत बढ़िया है। हमने पहले के प्रयासों में इतनी सटीकता पहले कभी नहीं देखी।

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग में न्यूरोसाइंस विभाग के प्रमुख डॉ. एलिजर मासलिया ने कहा कि ये आंकड़े उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि नई जांच पहले की पद्धतियों से कहीं अधिक संवेदनशील और भरोसेमंद मालूम होती है, हालांकि इसके बड़ी और भिन्न आबादियों पर परीक्षण करने की जरूरत है।

इन परिणामों पर अल्जाइमर्स एसोसिएशन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भी बात हुई। अमेरिका में 50 लाख से अधिक लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं। इस रोग के लिए जो दवाएं दी जाती हैं वे लक्षणों को अस्थायी तौर पर कम करती हैं लेकिन मस्तिष्क क्षय को कम नहीं करती।


वर्तमान में इस रोग की पहचान स्मरण शक्ति और सोचने-समझने की क्षमता के आधार पर होती है लेकिन इसके सटीक परिणाम नहीं मिलते। अधिक भरोसेमंद जांच स्पाइनल फ्ल्यूड टेस्ट और मस्तिष्क का स्कैन करके होती है लेकिन इनमें चीर-फाड़ की जरूरत होती है तथा ये महंगे भी होते है। ऐसे में खून की साधारण जांच से इस रोग का पता लगाना एक बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed