फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   School bus catches fire outside Bangkok and 25 on board are feared dead news updates

Bangkok Fire News: बैंकॉक के बाहर स्कूल बस में लगी आग, 25 लोगों के मारे जाने की आशंका

Tue, 01 Oct 2024 01:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 01 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

परिवहन मंत्री सूर्या ने बताया कि बस में 44 लोग सवार थे। यह लोग मध्य उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक स्थित स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुए थे, तभी आग लग गई। 
 

विज्ञापन
School bus catches fire outside Bangkok and 25 on board are feared dead news updates
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : (Photo | Facebook, Fire & Rescue Thailand)

विस्तार

बैंकॉक से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के उपनगरीय इलाके में मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बता दें, अधिकारियों और बचाव दल ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

बस में 44 लोग सवार थे
वहीं, परिवहन मंत्री सूर्या ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बस में 44 लोग सवार थे। यह लोग मध्य उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक स्थित स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुए थे, तभी दोपहर के करीब बस में आग लग गई। 
विज्ञापन

मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं
गृह मंत्री अनुतिन चरनविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने घटनास्थल की जांच पूरी नहीं की है। मगर, जिंदा बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में पूरी बस आग में घिरी हुई दिखाई दे रही है। यहां तक कि सड़क पर खड़ी बस के बाहर काले धुएं का गुबार उठ रहा है। फिलहाल छात्रों की उम्र का कुछ पता नहीं लग सका है। 


क्या बोले बचावकर्मी?
घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने परिवहन मंत्री को बताया कि आग संभवत: एक टायर में विस्फोट होने और वाहन के सड़क के अवरोधक से टकराने के बाद लगी। बचाव समूह के 21 साल के होंगसाकुल ख्लोंग लुआंग ने फेसबुक पर बताया कि बस में कम से कम 10 शव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed