फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Save America Act': President Donald Trump calls for voter ID, curbs on mail-in ballots

Save America Act: चुनाव सुधार के लिए ट्रंप ने दिए सुझाव- मतदान के लिए जरूरी, डाक से मतदान पर लगे रोक

Thu, 05 Mar 2026 10:57 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 05 Mar 2026 10:57 PM IST
सार

Save America Act: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव और सामाजिक नीतियों में बड़े बदलाव का आह्वान करते हुए 'द सेव अमेरिका एक्ट' का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने वोटर आईडी अनिवार्य करने, नागरिकता का प्रमाण मांगने और डाक से होने वाले मतदान पर कड़ी पाबंदियों जैसे नियम सुझाए हैं। ट्रंप का यह प्रस्ताव नई नीति की दिशा तय करेगा? पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
'Save America Act': President Donald Trump calls for voter ID, curbs on mail-in ballots
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव और सामाजिक नीतियो में बड़े बदलाव की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल  पर एक पोस्ट में 'सेव अमेरिका एक्ट' नाम का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन


इसमें चुनाव से जुड़े सख्त नियमों का जिक्र किया गया है। प्रस्ताव में हर मतदाता के लिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) दिखाना अनिवार्य करने, वोट डालने के लिए अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देने और डाक के जरिये मतदान पर पाबंदी लगाने जैसे सुझाव शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने खेलों में ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी और नाबालिगों से जुड़ी मेडिकल प्रक्रियाओं पर भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या सुझाव दिए हैं?
अपने पोस्ट में ट्रंप ने कई उपाय गिनाए। उनके मुताबिक इन उपायों को चुनाव और सामाजिक मुद्दों को संभालने के लिए लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने 'द सेव अमेरिका एक्ट' लिखा और इसके बाद अपने प्रस्ताव के बिंदुओं की सूची दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि सभी मतदाताओं को वोट देने से पहले वोटर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर मतदाता को वोट डालने के लिए अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना जरूरी होना चाहिए।

उन्होंने गैरहाजिर या डाक के जरिये वोट देने पर भी कड़ी सीमाएं लगाने की बात कही। ट्रंप ने लिखा कि सामान्य तौर पर डाक के जरिये मतदान नहीं होना चाहिए, केवल बीमारी, दिव्यांगता, सेना में सेवा या यात्रा जैसी खास परिस्थितियों में ही इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ईरान में अब किसकी सरकार?: ट्रंप का ताजा बयान- नेतृत्व के चयन में मेरी भूमिका जरूरी; मोजतबा खामेनेई मंजूर नहीं


चुनावी नियमों के अलावा ट्रंप ने लैंगिक मुद्दों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बच्चों के लिए ट्रांसजेंडर सर्जरी तब तक नहीं होनी चाहिए, जब तक माता-पिता की स्पष्ट लिखित अनुमति न हो।

हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इन उपायों को कब और कैसे लागू किया जा सकता है। लेकिन इसी तरह के प्रस्तावों पर रिपब्लिकन नेताओं के बीच राज्य और संघीय स्तर पर पहले भी चर्चा होती रही है। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में मतदान के नियमों, खेलों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की भागीदारी और नाबालिगों के मेडिकल उपचार जैसे मुद्दों पर राजनीतिक बहस काफी तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed