फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudia Arabia warned 3 year travel ban for its citizens who visit red list countries

कोरोना संकट: सऊदी अरब की नागरिकों को चेतावनी, 'रेड लिस्ट' वाले देशों में जाने पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

Wed, 28 Jul 2021 09:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 09:39 AM IST
सार

सऊदी अरब ने कहा है कि भारत समेत 'रेड लिस्ट' देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Saudia Arabia warned 3 year travel ban for its citizens who visit red list countries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

सऊदी अरब कोरोना वायरस और इसके नए रूपों के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इसके तहत भारत समेत 'रेड लिस्ट' देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार कुछ सऊदी नागरिक जिन्हें मार्च 2020 के बाद पहली बार मई में अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। मंत्रालय ने कहा कि अगर कोई भी इस मामले में दोषी साबित होता है तो उनकी वापसी कानूनी जवाबदेही और भारी दंड के अधीन होगा, साथ ही तीन साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सऊदी ने इन प्रमुख देशों को किया है रेड लिस्ट में शामिल
सऊदी अरब ने भारत, अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम सहित कई देशों की यात्रा या पारगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारी ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि नागरिकों को अभी भी रेड लिस्ट में शामिल देशों में बिना आदेश के जाने की अनुमति नहीं है। लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े खाड़ी राज्य द किंगडम में मंगलवार को कोरोना के 1,379 नए मामले दर्ज किए गए थे। जिससे देश में अब कोरोना के कुल 520,774 मामले हो गए हैं और 8,189 मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed