फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi woman stopped at Bangkok airport, She said her life threatens

बैंकाक हवाई अड्डे पर रोकी गई सऊदी महिला, वापस भेजे जाने पर बताया जान का खतरा

Mon, 07 Jan 2019 01:43 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 07 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Saudi woman stopped at Bangkok airport, She said her life threatens
Rahaf Mohammed

थाईलैंड में प्रवेश करने से रोक दी गयी 18 वर्षीय एक सऊदी महिला ने बैंकाक हवाई अड्डे पर कहा है कि यदि थाई अधिकारी उसे वापस भेज देते हैं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। रहाफ मोहम्मद एम अल्कुनून ने एएफपी से कहा कि जब वह (बैंकाक के) स्वर्ण भूमि हवाई अड्डे पर पहुंची तब उसे सऊदी और कुवैती अधिकारियों ने रोक लिया और उन्होंने उसके यात्रा कागजात जबरन ले लिये। 

विज्ञापन


रहाफ के दावे का ह्यूमन राइट्स वाच ने समर्थन किया है। रहाफ ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरा पासपोर्ट ले लिया।’’ उसने कहा कि उसके पुरुष अभिभावक ने बिना उसकी अनुमति के यात्रा करने की रिपोर्ट की थी। उसने कहा कि वह अपने परिवार से भाग रही थी क्योंकि उसे शारीरिक और मानसिक यंत्रणा दी जा रही थी।
विज्ञापन


रहाफ ने कहा, ‘‘मेरा परिवार सख्त है और उसने मेरे बाल काटने को लेकर छह महीने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया था।’’ उसने कहा कि यदि मुझे वापस भेजा गया तो पक्का ही मुझे कैद कर लिया जाएगा। उसने कहा, ‘‘मैं सौ फीसद पक्का हूं कि सऊदी जेल से निकलते ही वे मुझे मार डालेंगे।’’ रहाफ ने कहा कि वह डरी हुई है और उसकी उम्मीद खत्म हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड के मुख्य आव्रजन अधिकारी सुरचाटे हाकपार्न ने कहा कि रहाफ जब रविवार को कुवैती से यहां पहुंची तो उसे रोक लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास वापसी टिकट जैसे दस्तावेज या पैसे नहीं थे।’’ वह हवाई अड्डे पर एक होटल में है। 

उन्होंने कहा, ‘‘वह शादी से बचने के लिए अपने परिवार से भाग गयी। उसे सऊदी अरब लौटने पर मुश्किलों में फंस जाने का डर है। हमने उसकी देखभाल के लिए अधिकारी भेजे हैं।’’ उन्होंने कहा कि थाई प्रशासन ने समन्वय के लिए सऊदी अरब दूतावास से संपर्क किया है।


लेकिन रहाफ ने उनका खंडन करते हुए कहा कि वह आस्ट्रेलिया में शरण लेने के लिए जा रही थी लेकिन उसे उसे स्वर्ण भूमि हवाई अड्डे पर उतरने पर सऊदी और कुवैती दूतावासों के प्रतिनिधियों ने रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed