फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi prince mohammad bin salman denied the charge of ordering the killing of Khashogi

सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान ने पत्रकार खशोगी की हत्या का आदेश देने के आरोप से किया इनकार

Mon, 30 Sep 2019 09:27 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Sep 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Saudi prince mohammad bin salman denied the charge of ordering the killing of Khashogi
सऊदी प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान(फाइल फोटो)
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं लेकिन इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इस हत्या के आदेश दिए थे। सलमान (34) ने रविवार को प्रसारित हुए ‘60 मिनट’ के एक साक्षात्कार में कहा, यह जघन्य अपराध था लेकिन सऊदी अरब का नेता होने के नाते मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं खासतौर से इस बात की कि सऊदी अरब सरकार के लिए काम करने वाले लोगों ने इसे अंजाम दिया। 
विज्ञापन


द वाशिंगटन पोस्ट में लेखों के लिए आलोचकों के निशाने पर रहने वाले खशोगी की हत्या का आदेश दिए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि यह हत्या एक गलती थी। गौरतलब है कि खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए दो अक्तूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। सऊदी सरकार के एजेंटों ने वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी थी तथा उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया जो कभी बरामद नहीं किया गया। सऊदी अरब ने हत्या मामले में 11 लोगों पर आरोप लगाया और उन पर मुकदमा चलाया। हालांकि अभी तक किसी को भी सजा नहीं मिली है। 
विज्ञापन


सऊदी प्रिंस ने साक्षात्कार में कहा, कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे यह पता होना चाहिए कि सऊदी अरब के लिए काम करने वाले 30 लाख लोग रोजाना क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह असंभव है कि 30 लाख लोग नेता और सऊदी अरब में दूसरे शीर्ष व्यक्ति को अपनी दैनिक रिपोर्ट भेजे। न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक साक्षात्कार में खशोगी की मंगेतर हैटिस सेंगिज ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी केवल उसे अंजाम देने वाले लोगों की नहीं है और वह चाहती है कि प्रिंस मोहम्मद बताए कि जमाल को क्यों मारा गया? उनका शव कहां है? इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस साक्षात्कार में 14 सितंबर को सऊदी अरब की तेल कंपनियों पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले पर भी बात की। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन सऊदी अरब ने कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं है कि यह ईरान द्वारा प्रायोजित हमला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed