फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi-led airstrikes on Yemen kill 31 people after jet crash

यमनः सऊदी अरब ने अपना विमान गिराए जाने के बदले में की एयर स्ट्राइक, 31 लोगों की मौत

Sun, 16 Feb 2020 01:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 01:32 AM IST
सार

संघर्षग्रस्त यमन में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में सऊदी अरब की शनिवार देररात की गई एयर स्ट्राइक की बड़ी कार्रवाई में 31 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Saudi-led airstrikes on Yemen kill 31 people after jet crash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सऊदी अरब ने अपना विमान गिराए जाने के बाद बदला लेने को लेकर भारतीय समयानुसार शनिवार देररात संघर्षग्रस्त यमन में एयर स्ट्राइक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसमें 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही क्षेत्र में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब ने यमन के उत्तरी प्रांत अल-जावफ में इस एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। यह वही इलाका है जहां शुक्रवार को उसका एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के इस विमान को गिराने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी ने हूती विद्रोहियों द्वारा अपने विमान गिराए जाने के बदले में ही एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है।



वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिस जगह और समय पर यह एयर स्ट्राइक की गई है, उस समय वहां दुर्घटनाग्रस्त विमान को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मारे गए लोग हूती विद्रोही ही थे या यमन के आम नागरिक। बता दें कि यमन में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। 

हूती विद्रोहियों का दावा, सऊदी का लड़ाकू विमान गिराया
इससे पहले शुक्रवार को संघर्षग्रस्त यमन में सऊदी अरब का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हूती विद्रोहियों ने इस विमान को गिराने का दावा किया जबकि रियाद के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने दावे को नकार दिया।

गठबंधन ने कहा, विमान यमनी सरकारी बलों की मदद के लिए ऑपरेशन पर था लेकिन वह उत्तरी अल-जावफ प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि गठबंधन ने हादसे की वजह नहीं बताई जबकि यह भी साफ नहीं है कि पायलट अपनी जान बचाने में कामयाब रहे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed