{"_id":"5d7a78d28ebc3e93bc199288","slug":"saudi-journalist-jamal-khashoggi-last-words-to-killers-do-not-cover-my-mouth-will-suffocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी ने हत्यारों से कहे थे आखिरी शब्द- मेरा मुंह नहीं ढंकना, दम घुट जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी ने हत्यारों से कहे थे आखिरी शब्द- मेरा मुंह नहीं ढंकना, दम घुट जाएगा
Thu, 12 Sep 2019 10:26 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
जमाल खशोगी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी ने हत्यारों से आखिरी बात यह कही थी कि वे अस्थमा के मरीज थे इसलिए उनका मुंह नहीं ढंके, इससे उनका दम घुट सकता था। तुर्की सरकार के नजदीकी माने जाने वाले समाचार पत्र सबा में यह खबर प्रकाशित हुई है। खबर में खशोगी की सऊदी के हिट स्क्वैड के सदस्यों से हुई बातचीत की एक रिकॉर्डिंग की नई जानकारी प्रकाशित की गई है। यह स्कवैड खशोगी की हत्या करने के लिए आया था।
अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक खशोगी की हत्या 2 अक्टूबर 2018 को इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में की गई थी और उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग को तुर्की की खुफिया एजेंसी एनआईओ ने हासिल किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी हिट दस्ते के एक सदस्य मैहर मुतरेब ने खशोगी को बताया कि उसके खिलाफ इंटरपोल के आदेश के कारण उसे रियाद वापस ले जाना है। खशोगी इसका विरोध करते हैं और कहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और उसकी मंगेतर बाहर उनका इंतजार कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुतरेब को बाद में यह कहते हुए सुना गया- हमारी मदद करो, ताकि हम तुम्हारी मदद कर सकें। क्योंकि आखिर में हम आपको सऊदी अरब ले जाएंगे और यदि आप हमारी मदद नहीं करते हैं, तो आप जानते हैं कि अंत में क्या होगा।