फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Aramco Drone Attack Saudi Arabia showed evidence, said- Attack from Iran

सऊदी अरब ने तेल क्षेत्र पर हुए हमले को लेकर दिखाए सुबूत, कहा- ईरान से हुआ हमला

Thu, 19 Sep 2019 05:36 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Sep 2019 05:36 AM IST
सार

  • सऊदी अरब बोला- ईरान प्रायोजित था तेल ढांचे पर हमला
  • सऊदी रक्षा मंत्री ने कहा, वास्तविक लांच प्वाइंट तलाशने की कर रहे हैं कोशिश
  • सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों पर हमले में ईरान ने किसी भी भूमिका से इनकार किया
  • डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने की वार्ता

विज्ञापन
Saudi Aramco Drone Attack Saudi Arabia showed evidence, said- Attack from Iran
अरामको में आग - फोटो : BBC

विस्तार

सऊदी अरब ने बुधवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि उसके तेल क्षेत्र पर हुए हमले के लिए ईरान के जिम्मेदार होने में उसे कोई शक नहीं है। सऊदी अरब ने कहा कि हमला उत्तर दिशा की तरफ से किया गया था, लेकिन हमले की वास्तविक जगह अभी तक चिह्नित की जानी बाकी है।

विज्ञापन


बता दें कि सऊदी अरब के पूर्वी छोर में अरामको के दो तेल संयंत्रों पर 18 ड्रोन और सात क्रूज मिसाइलों से हमला करते हुए उसे तबाह कर दिया था। इससे सऊदी तेल उत्पादन घटकर आधा रह गया है। इन ड्रोन और मिसाइलों के टुकड़े घटनास्थल से बरामद हुए थे। इसके बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा, निसंदेह यह हमला ईरान प्रायोजित था। हम वास्तविक लांच प्वाइंट को जानने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, मलिकी ने इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि क्या सऊदी अरब को यकीन है कि आखिरकार ईरान ही अपराधी निकलेगा। मलिकी ने महज इतना ही जवाब दिया कि हमें यकीन है कि हथियारों को छोड़े जाने की जगह तलाश ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक ने कहा कि घटना की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए विशेषज्ञों का दल सऊदी अरब पहुंच गया है। उन्होंने इससे ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। दूसरी तरफ, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पहले ही स्पष्ट तौर पर इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। हालांकि ईरान ने स्विट्जरलैंड के दूतावास के जरिये अमेरिका को एक राजनयिक नोट भेजकर सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों पर हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।

ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम के साथ की सऊदी हमले पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने बुधवार को आपस में वार्ता की। डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमला रहा। दोनों ने इस मामले में ‘संयुक्त राजनयिक प्रतिक्रिया’ को लेकर बात की। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने अपने बयान में सैन्य विकल्प का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed