फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabian Crown Prince Mohammed bin Salman received his first dose of the COVID-19 vaccine

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 

Sat, 26 Dec 2020 09:00 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: Amit Mandal Updated Sat, 26 Dec 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabian Crown Prince Mohammed bin Salman received his first dose of the COVID-19 vaccine
वैक्सीन लगवाते क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Twitter/@Salansar1

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई। देश के सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी। देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ तौफीक अल-रबिया ने क्राउन प्रिंस को नागरिकों को वैक्सीन प्रदान करने के लिए उनकी उत्सुकता और निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन


अल-अरबिया न्यूज ने अल-रबिया के हवाले से कहा, 'विजन 2030' के ढांचे के भीतर 'प्रीवेंशन इज बेटर देन क्योर' को, निवारक उपायों को तेज करना, मानव स्वास्थ्य सबसे प्रथम और रिकॉर्ड समय में सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंजूर वैक्सीन को नागरिकों के लिए उपलब्ध कराकर दर्शाया गया है। कोरोना वायरस महामारी का सामना करने में किंगडम दुनिया के सबसे अच्छे मुल्कों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस को वैक्सीन तब लगाई गई है, जब हाल ही में सऊदी अरब ने फाइजर और बायोएनटेक द्वारा तैयार की गई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। फाइजर और बायोएनटेक वैक्सीन को इसी महीने प्रयोग के लिए अनुमति दी गई थी।  

देश में अब तक तीन लाख से अधिक लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 3,61,903 मामले हैं, जबकि 3,52,815 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इस बीमारी से संक्रमणमुक्त हुए हैं। अभी तक कोविड-19 की वजह से देश में 6,168 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। 

वैक्सीन लगवाने वाले कुछ चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हुए क्राउन प्रिंस
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दुनिया के उन कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन को लगवाया है। पिछले हफ्ते, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लाइव टेलीविजन पर वैक्सीन लगवाई थी। इससे पहले, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। 


वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडन ने ट्वीट कर कहा था, 'आज, मैंने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। इसे सफल बनाने में अथक प्रयास करने वाले वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा। हम आपका बहुत बड़ा एहसान मानते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed