फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia: King Salman bodyguard shot dead

सऊदी अरब किंग सलमान के बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या

Mon, 30 Sep 2019 07:13 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Sep 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia: King Salman bodyguard shot dead
Saudi King Salman bodyguard Abdulaziz Alfagem - फोटो : Twitter

सऊदी अरब के किंग सलमान के बॉडीगार्ड मेजर जनरल अब्दुलअजीज अल-फहम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकारी मीडिया ने घटना के पीछे निजी विवाद बताया है। सरकारी न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अल-फहम की हत्या जेद्दा शहर में हुई। पुलिस ने बताया कि वह एक दोस्त के घर गए थे।

विज्ञापन


वहां उनके जानकार ममदूह अल अली से बहस हो गई थी, इसके बाद उसने फहम पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद फहम को अस्पताल ले जाया गया, वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। फिर सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
विज्ञापन


इस गोलीबारी में दो अन्य नागरिक और पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। इस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अल-फहम  की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी की पर्यटकों को चेतावनी, टाइट कपड़े पहने तो लगेगा जुर्माना

सऊदी अरब में सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर जुर्माने का नया नियम लागू कर दिया गया है। इस उल्लंघन में सार्वजनिक स्थानों पर टाइट कपड़े पहनना भी शामिल है। हाल में पर्यटक वीजा देने की घोषणा करने के बाद सऊदी ने यह एलान किया है। दरअसल, टूरिस्ट वीजा देने पर देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ना तय है और ऐसे में सऊदी को डर है कि इससे सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन हो सकता है। इसे सीधे तौर पर पर्यटकों के लिए चेतावनी माना जा रहा है।

सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने सार्वजनिक शालीनता के उल्लंघन के 19 अपराधों की पहचान की है। हालांकि जुर्माना कितना लगेगा इसकी जानकारी नहीं दी गई। नए नियमों में पुरुषों और महिलाओं को सभ्य कपड़े पहनने और सार्वजनिक तौर पर प्यार का प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा गया है।

नियम यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि देश में आने वाले यात्री सार्वजनिक व्यवहार से संबंधित कानून के बारे में जाने और इसका अनुपालन करें। बता दें कि सऊदी 49 देशों के नागरिकों के लिए ऑनलाइन पर्यटक वीजा आवेदन शुरू करने जा रहा है। वह तेल की बजाय पर्यटन को आय का नया जरिया बनाना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed