फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia Found Oil and gas new Source Every day thousands of barrels of crude oil and millions of cubic feet of gas will come out

सऊदी : अल-रीश और अल-मिनहाज के कुओं में मिला तेल-गैस का बड़ा खजाना

Tue, 29 Dec 2020 02:19 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रियाद
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रियाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Dec 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia Found Oil and gas new Source Every day thousands of barrels of crude oil and millions of cubic feet of gas will come out
Prince Abdulaziz bin Salman Al Saud, Minister of Energy of Saudi Arabia - फोटो : Twitter@OPECSecretariat

दुनिया में सर्वाधिक तेल उत्पादन करने वाले सऊदी अरब द्वारा 2015 में ओपेक देशों को बताए गए अनुमानित भंडार के 70 साल तक चलने का पता चला, लेकिन अब उसने चार नए तेल व गैस क्षेत्रों की खोज कर ली है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के रविवार को इसकी घोषणा करने के बाद दुनिया की निगाहें एक बार फिर इस देश पर लग गई हैं।

विज्ञापन


सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिम धाहरन के अल-रीश तेल क्षेत्र में गैर-पारंपरिक तेल की खोज हुई है। यह शहर देश के तेल उद्योग का एक प्रमुख प्रशासनिक केंद्र है। यहां दो नंबर के कुएं से हर दिन 4,452 बैरल कच्चा तेल और 32 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का उत्पादन होगा। कुएं नंबर-4 से 3,654 बैरल प्रतिदिन तेल और 16 लाख क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन होगा। इसी तरह कुएं नंबर-3 का शुरुआती उत्पादन 2,745 बैलल प्रतिदिन और 30 लाख क्यूबिक फीट गैस उत्पादन होगा।
विज्ञापन



इसी तरह, चौथी खोज अल-मिनहाज कुएं पर स्थित अल-सराह तालाब में हुई है। यह दक्षिण-पश्चिम के घावर तेल क्षेत्र में है। मंत्री के मुताबिक, अल-रीश क्षेत्र की खोज बेहद अहम है क्योंकि यह दिखाता है कि तुवैक पहाड़ों से भी कच्चा तेल निकालना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य जगहों पर भी अच्छी संभावनाएं
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान ने बताया कि आरामको कंपनी ने अल-अजरामियाह में भी तेल खोजा है जहां से प्रतिदिन 3,850 बैरल का उत्पादन होगा। कंपनी अब नए खोजे गए क्षेत्रों के आकार और उनके आयतन पर काम कर रही है ताकि वहां मौजूद कुल तेल और गैस का अनुमान लगाया जा सके। माना जा रहा है कि इस खोज में कई दूसरे प्राकृतिक संसाधनों का भी पता चला है।


अनुमानित भंडार में जबरदस्त वृद्धि
स्टेटिस्टकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी ने 2016 में रिपोर्ट जारी कर बताया था कि सऊदी अरब अब तक 94 अरब बैरल तेल बेच चुका है। इसके बावजूद उसका भंडार आधिकारिक रूप से 260 से 265 बैरल है। यदि यह आंकड़े सही हैं तो सऊदी ने तेल के जो नए ठिकाने खोजे हैं उनके बाद उसका अनुमानित भंडार जबरदस्त ढंग से बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed