{"_id":"628a814f4f5910774f23dc5b","slug":"saudi-arabia-bans-travel-to-16-countries-including-india-over-covid-outbreaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Alert: सऊदी अरब पर फिर कोरोना का साया, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus Alert: सऊदी अरब पर फिर कोरोना का साया, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
Mon, 23 May 2022 12:02 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह, सऊदी अरब]
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह, सऊदी अरब]
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 May 2022 12:02 AM IST
सार
जिन 16 देशों पर सउदी अरब ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं और वेनेज़ुएला शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ हफ्तों में सउदी अरब में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसी के मद्देनजर सउदी अरब ने अपने नागरिकों के भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
वहीं जिन 16 देशों पर सउदी अरब ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस और वेनेज़ुएला शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने देश की जनता को जानकारी दी कि देश में अभी शून्य मंकीपॉक्स के मामले हैं। सउदी अरब के उप स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असिरी ने कहा है कि देश में किसी भी संदिग्ध कोरोना के मामलों की निगरानी और खोज करने की क्षमता है और यदि कोई नया मामला सामने आता है तो संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक, मनुष्यों के बीच कोरोना के मामले बहुत सीमित हैं, और इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना बहुत कम है। यहां तक कि उन देशों में भी जहां मामलों का पता चला है वहां भी मामले सीमित हैं।
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है और कहा है कि वे प्रकोप की सीमा और इसके कारण को बेहतर ढंग से समझने के लिए काम कर रहे हैं।
शुक्रवार को जारी एक बयान में, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस कई देशों में कुछ जानवरों की आबादी में स्थानिक है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में कभी-कभार इसका प्रकोप होता है।