फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabia: Army doors open for women, approval to join all three forces

सऊदी अरब : महिलाओं के लिए खुले सेना के दरवाजे, तीनों सेनाओं में शामिल होने की मिली मंजूरी

Tue, 23 Feb 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जेद्दा
एजेंसी, जेद्दा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia: Army doors open for women, approval to join all three forces
सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान

कट्टर इस्लामी कानूनों के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान की पहल पर महिलाओं को कई अधिकार दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब देश की महिलाएं सेना में भी शामिल हो सकती हैं। दो साल तक चले विचार विमर्श के बाद सऊदी रक्षा मंत्रालय ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना में महिलाओं को शामिल होने की मंजूरी दे दी है। इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने थल, वायु और नौसेना में नियुक्ति के लिए उनसे मांगे गए आवेदन 
अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में महिलाओं को मेडिकल सेवा और शाही रणनीतिक मिसाइल फोर्स में भी शामिल होने की अनुमति दी है। प्रारंभ में महिलाओं को चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन-2030 के तहत सऊदी अरब की महिलाएं अब सैनिक, लांस नायक, नायक, सार्जेंट और स्टाफ सार्जेंट के पद के लिए आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के लिए महिला-पुरुष एकीकृत पोर्टल भी रविवार से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं सेे आवेदन मांगा है। यह भी साफ कर दिया गया है कि फिलहाल, सिर्फ शहरों में इनकी तैनाती होगी और अभी इन्हें जंग के मैदान से दूर रखा जाएगा।

कई शर्तें भी, 155 सेमी ऊंचाई जरूरी
सेना में शामिल होने के लिए महिलाओं का 155 सेमी ऊंचा होना अनिवार्य होगा। इसके लिए साफ पृष्ठभूमि, चिकित्सकीय तौर पर फिट और प्रवेश परीक्षा में पास होना जरूरी होगा। जबकि ऐसे नागरिक जिन्होंने गैर-सऊदी से विवाह कर लिया है वे अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। महिलाओं क कम से कम हाईस्कूल पास होना जरूरी होगा। आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिलाएं आवेदन नहीं कर पाएंगी।

यह एक क्रांतिकारी फैसला
अरब न्यूज से बातचीत में कई महिलाओं ने प्रिंस सलमान और सेना के इस फैसले की तारीफ की। ऑपरेटिंग सिस्टम विशेषज्ञ हलाह अल यानबावी ने कहा, मेरे हिसाब से यह बहुत अहम फैसला है। हमारे समाज की सोच बदलने के लिए ऐसे ही कुछ और फैसले जरूरी हैं। आईटी एक्सपर्ट रहमा अल कायरी ने कहा, हमने पहले कभी महिलाओं को जंग के मैदान में भेजने की बात तक नहीं सुनी। यह एक क्रांतिकारी फैसला है।


तीन साल में तीन अधिकार
सऊदी अरब में राजकुमार सलमान की अगुआई में 2018 के बाद से 2020 तक महिलाओं को क्रांतिकारी ढंग से तीन अधिकार मिले हैं। इनमें सबसे पहले जून-2018 में माहिलाओं को कार चलाने का लाइसेंस देने को मंजूरी मिली। इसके बाद उन्हें बिना किसी पारिवारिक पुरुष के अकेले यात्रा की अनुमति मिली। यही नहीं उन्हें स्टेडियम में अकेले फुटबॉल मैच देखने और थिएटर जाने की भी अनुमति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed