फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arab Foreign Minister to visit Islamabad during tension between India and Pakistan

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस्लामाबाद का दौरा करेंगे सऊदी अरब के विदेश मंत्री

Wed, 04 Sep 2019 02:16 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Sep 2019 02:16 AM IST
सार

  • कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
  • सऊदी अरब के विदेश राज्मंत्री आदिल बिन अहमद अल-जबीर बुधवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगे
  • सऊदी अरब के विदेश राज्मंत्री पाक प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Saudi Arab Foreign Minister to visit Islamabad during tension between India and Pakistan
Adel bin Ahmed Al-Jubeir - फोटो : Twitter

विस्तार

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत में भी उठा चुका है। वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। इसी बीच सऊदी अरब के विदेश राज्मंत्री आदिल बिन अहमद अल-जबीर बुधवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ क्षेत्र के हालात पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


जियो न्यूज की खबर के अनुसार सऊदी मंत्री एक दिन इस्लामाबाद में ठहरेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


सऊदी अरब के मंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने और उसे दो संघ शासित प्रदेशों में विभाजित करने को लेकर नयी दिल्ली और इस्लमाबाद के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री खान ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को फोन कर कश्मीर के हालात पर चर्चा की, जिसके बाद सऊदी मंत्री की पाकिस्तान यात्रा की खबर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान और मोहम्मद बिन सलमान के बीच बीते तीन हफ्तों में तीन बार बातचीत हो चुकी है। सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सऊदी क्राउन प्रिंस को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों और क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed