फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi arab and Pakistan protest against United Nations system of blacklist

सऊदी और पाक ने किया काली सूची में डालने की संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था का विरोध

Tue, 19 Feb 2019 02:51 AM IST
आसिम खान भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Saudi arab and Pakistan protest against United Nations system of blacklist

सऊदी अरब और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा काली सूची में डाली जाने वाली व्यवस्था के ‘राजनीतिकरण’ का सोमवार को विरोध किया। उनका विरोध ऐसे समय में सामने आया है जब भारत पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने का प्रयास तेज कर रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावों के बीच भारत दौरे से पहले सऊदी के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है। 

विज्ञापन


उनके दौरे के अंत में जारी संयुक्त बयान में यह बात कही गई है। शाहजादे सलमान का चर्चित इस्लामाबाद दौरा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सबसे भीषण आतंकवादी हमले के बाद हो रहा है। पुलवामा जिले में गत बृहस्पतिवार को जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसा दिया जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। शाहजादे 19-20 फरवरी को भारत के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान से वार्ता की।
विज्ञापन


संयुक्त बयान में बताया गया, उन्होंने संयुक्त् राष्ट्र काली सूची व्यवस्था के राजनीतिकरण को रोकने की जरूरत पर भी बल दिया। उनका इशारा जैश के प्रमुख अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास की तरफ था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में वीटो शक्ति वाला चीन अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रयासों को लगातार बाधित करता रहा है। संयुक्त बयान में बताया गया कि सऊदी के शाहजादे सलमान ने भारत के साथ वार्ता और सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा खोले जोन के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रयासों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed