फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   samosa caucus increase five indian origin damocrat members thanedar in us house of representatives

Samosa Caucus: अमेरिका में बढ़ी भारतीयों की धमक, समोसा कॉकस के सदस्यों की संख्या हुई पांच

Thu, 12 Jan 2023 11:46 AM IST
नितिन गौतम वॉशिंगटन, अमर उजाला न्यूज डेस्क
वॉशिंगटन, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Jan 2023 11:46 AM IST
सार

Samosa Caucus: साल 2010 में हुई जनगणना के मुताबिक 25 साल से ज्यादा उम्र के 70 फीसदी भारतीय अमेरिकी लोग कॉलेज डिग्रीधारक हैं, जो कि अमेरिका के राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है। 

विज्ञापन
samosa caucus increase five indian origin damocrat members thanedar  in us house of representatives
अमेरिका में बढ़ता भारतीयों का प्रभाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अमेरिकी सांसदों का एक अनौपचारिक ग्रुप है, जिसे समोसा कॉकस के नाम से जाना जाता है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते प्रभाव का ही असर है कि इस समोसा कॉकस का लगातार विस्तार हो रहा है। बता दें कि समोसा कॉकस यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स या फिर सीनेट में चुने गए डेमोक्रेटिक सांसदों का समूह है। अब इसमें एंटरप्रेन्योर से राजनेता बने श्री थानेदार ने नई एंट्री ली है। श्री थानेदार ने बीते साल के अंत में अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में जीत हासिल यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के सदस्य बने थे। पहले इस समोसा कॉकस में डेमोक्रेटिक सांसद डॉ. एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति शामिल हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का समुदाय एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। बीते राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों ने भारतीय मूल के लोगों को रिझाने के लिए काफी कवायद की थी। खासकर फ्लोरिडा, जोर्जिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलिना, पेनसिल्वेनिया और टेक्सास में भारतीय समुदाय काफी प्रभावशाली है। अमेरिका समाज में भारतीय समुदाय तकनीक, विज्ञान, मेडिसिन और सैन्य क्षेत्र में तेजी से उभरा है। 
विज्ञापन


कई भारतीय मूल के लोग दिग्गज कंपनियों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईएमबी, मास्टरकार्ड में सीईओ का पद संभाल रहे हैं। साल 2010 में हुई जनगणना के मुताबिक 25 साल से ज्यादा उम्र के 70 फीसदी भारतीय अमेरिकी लोग कॉलेज डिग्रीधारक हैं, जो कि अमेरिका के राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है। अमेरिकी सांसद राजा  कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय देश का सबसे तेजी से तरक्की करने वाला समुदाय है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 40 लाख से ज्यादा है और अमेरिकी संसद में भी भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस अमेरिका की सीनेट में शामिल होने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला हैं। साल 2020 में कमला हैरिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed