फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Salman Khan for the highest earning celebrity for the third consecutive time in forbes list

सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्रिटी में सलमान खान लगातार तीसरी बार शीर्ष पर

Thu, 06 Dec 2018 07:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan for the highest earning celebrity for the third consecutive time in forbes list
salman khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लगातार तीसरी बार फोर्ब्स इंडिया की, सबसे अधिक कमाई करने वालों की 100 लोगों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार 52 साल के सुपरस्टार सलमान ने 1 अक्तूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच अपनी फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों से 253.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन


कमाई के मामले में इस बार सलमान खान 253.25 करोड़ रु., विराट कोहली 228.09 करोड़ रु.,अक्षय कुमार 185 करोड़ रु., पिछले साल रणवीर सिंह (62 करोड़) की कमाई दीपिका पादुकोण (59 करोड़) से ज्यादा थी। इस साल रणवीर पिछड़ गए। अक्षय कुमार की आमदनी पिछले साल करीब 98 करोड़ रु. थी। इस साल जबरदस्त इजाफे के साथ करीब 185 करोड़ रु. हो गई। आलिया भट्ट और एआर रहमान भी कमाई के मामले में शाहरुख से आगे हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 112.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2012 से जारी हो रही इस सूची के प्रथम पांच में जगह बनाने वाली दीपिका पहली महिला हैं। प्रियंका चोपड़ा सूची में पिछले वर्ष सातवें स्थान (68 करोड़ रुपये) पर थीं। इस बार वह 18 करोड़ की कमाई के साथ 49वें स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सूची में यह स्थान हासिल करने वाले कोहली पहले खिलाड़ी हैं। 185 करोड़ रुपये की कमाई कर अक्षय कुमार ने सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पांचवें (101.77 करोड़ रुपये) और सचिन तेंडुलकर (80 करोड़ रुपये) नौंवे स्थान पर हैं। इस दौरान शाहरुख की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई और इसका खामियाजा उन्हें सूची में भी उठाना पड़ा। 56 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वह 13वें स्थान पर रहें। 

आमिर खान 97.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ छठे और 96.17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अमिताभ बच्चन सातवें नंबर पर रहे। रणवीर सिंह ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये की कमाई की और वह आठवें नंबर रहे। अजय देवगन 74.5 करोड़ रुपये की कमाई कर 10वें नंबर पर रहे। साल 2018 में 100 लोगों की कुल कमाई 3,140.25 करोड़ रुपये रही, जो वर्ष 2017 के 2,683 करोड़ रुपये से 17 फीसदी अधिक है।


सूची में कुल 18 महिलाएं शामिल

सूची में इस साल 18 महिलाओं ने जगह बनाई। जबकि 2017 में 21 महिलाएं इसमें जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। अभिनेत्री आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल भी 100 लोगों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed