फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sally storm with 165 km per hour caused havoc in America

अमेरिका में ‘सैली’ तूफान ने मचाई तबाही, 5.40 लाख घरों-दफ्तरों की बिजली गुल, छतें भी उड़ीं

Fri, 18 Sep 2020 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलबामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलबामा Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sally storm with 165 km per hour caused havoc in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

उष्णकटिबंधीय तूफान ‘सैली’ अमेरिका के फ्लोरिडा-अलबामा सीमा पर पहुंचकर 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ तबाही मचा रहा है। इस दौरान इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि इसे इंच में नहीं बल्कि फुट में मापा जा रहा था। तूफान की चपेट में आकर कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और घरों में पानी घुस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को वहां से निकालना पड़ा।

विज्ञापन


अलबामा के मेयर टोनी केनन ने बताया कि एक व्यक्ति लापता है, वहीं एक की मौत ऑरेंज बीच पर हुई है। इस तूफान के आने पर कई घरों की छतें उड़ गईं और 5.40 लाख से ज्यादा घरों व दफ्तरों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान रास्ते में कई पेड़ भी गिर गए। पुलिस ने बताया कि पेनसाकोला तट पर खड़े क्रिस्टोफर कोलंबस के जहाज नीना का प्रतिरूप लापता है।
विज्ञापन


तूफान के चलते अलबामा के गल्फ स्टेट पार्क में मछली पकड़ऩे के लिए इस्तेमाल होने वाला एक सेतुबंध उद्घाटन कार्यक्रम वाले दिन ही बह गया। इसे 24 लाख डॉलर की लागत से उसका पुनरुद्धार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
377 लोगों को बचाया गया
तूफान से प्रभावित एस्काम्बिया के अधिकारियों ने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों से कम से कम 377 लोगों को बचाया गया है। यहां जलस्तर बढऩे से फंसेे 40 से अधिक लोगों को एक घंटे के भीतर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जिनमें एक परिवार के चार सदस्य पेड़ पर मिले। अलबामा के तटीय कस्बों में कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed