{"_id":"65420ac23703c9fcfd02e187","slug":"saima-wazed-nominated-as-world-health-organization-regional-director-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO: डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर साइमा वाजेद नामित, जनवरी में बोर्ड के सामने प्रस्तुत होगा नामांकन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
WHO: डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर साइमा वाजेद नामित, जनवरी में बोर्ड के सामने प्रस्तुत होगा नामांकन
Wed, 01 Nov 2023 02:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:59 PM IST
सार
डब्ल्यूएचओ के नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक को एक फरवरी 2024 से पदभार ग्रहण होगा। नामांकन 22 से 27 जनवरी 2024 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने वाले 154वें सत्र के दौरान डब्ल्यूएचओ बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Saima Wazed
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण-पूर्व एश्या के डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर साइमा वाजेद को नामित किया है। सदस्य राज्यों ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र में साइमा वाजेद को नामित करने के लिए मतदान किया था।
नामांकन 22 से 27 जनवरी 2024 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने वाले 154वें सत्र के दौरान डब्ल्यूएचओ बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक को एक फरवरी 2024 से पदभार ग्रहण होगा।
विज्ञापन
वाजेद एक ऑटिज्म विशेषज्ञ हैं और वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक के पद पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अपने पक्ष में देशों का समर्थन जुटाने के लिए साइमा वाजेद भारत का दौरा कर रही हैं। इससे पहले आसियान देशों के सम्मेलन में भी बांग्लादेशी राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ साइमा वाजेद ने इंडोनेशिया का दौरा किया था।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक 1 फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे। वाजेद 2024-2028 तक इस पद पर रहेंगे। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ समन्वय में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत से ही बांग्लादेश की उम्मीदवारी के पक्ष में एक प्रभावी अभियान चलाया था। वाजेद को भारत सहित डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय देशों के 10 अन्य सदस्य देशों की भागीदारी के साथ एक गुप्त मतदान में चुना गया था, जबकि उन्हें आठ वोट मिले और उनके दावेदार नेपाल के डॉ. आचार्य को दो वोट मिले।
भारत के लिए परेशानी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक के चुनाव में बांग्लादेश की साइमा वाजेद का मुकाबला नेपाल के शंभु प्रसाद आचार्य के साथ है। चूंकि भारत के बांग्लादेश और नेपाल, दोनों के साथ ही बहुत अच्छे संबंध हैं, ऐसे में किसी एक देश के नेता को चुनना भारत के लिए भी मुश्किल है। साइमा वाजेद ने अभी तक राजनीति में आने के संकेत नहीं दिए हैं लेकिन जिस तरह से वह अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में शीर्ष पदों पर काम करने में दिलचस्पी ले रही हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह देर-सबेर राजनीति में एंट्री कर सकती हैं।