फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sagarmatha Sambaad Chinese leader called Mount Everest Chomulungma, PM Oli remained silent

Sagarmatha Sambaad: नेपाल फोरम में चीनी नेता ने माउंट एवरेस्ट को कहा चोमुलुंगमा, पीएम ओली साधे रहे चुप्पी

Sat, 17 May 2025 03:35 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: बशु जैन Updated Sat, 17 May 2025 03:35 PM IST
सार

नेपाल में चल रहे सागरमाथा संबाद में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें हिमालयी क्षेत्र में बर्फ के तेजी से पिघलने और पारिस्थितिकी तंत्र के कमजोर होने को लेकर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में चीनी नेता ने अपने भाषण में माउंट एवरेस्ट को चोमुलुंगमा कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन
Sagarmatha Sambaad Chinese leader called Mount Everest Chomulungma, PM Oli remained silent
सागरमाथा संबाद में मौजूद विभिन्न देशों के प्रतिनिधि। - फोटो : एक्स/@kpsharmaoli

विस्तार

नेपाल में चल रहे सागरमाथा संबाद कार्यक्रम में चीनी नेता ने माउंट एवरेस्ट को चीनी नाम से संबोधित किया। चीन की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष शियाओ जी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान करीब 10 बार माउंट एवरेस्ट को चोमुलुंगमा कहा। इस पर फोरम में मौजूद अन्य देशों के नेताओं ने आपत्ति जताई। जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन


नेपाल में चल रहे सागरमाथा संबाद में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें हिमालयी क्षेत्र में बर्फ के तेजी से पिघलने और पारिस्थितिकी तंत्र के कमजोर होने को लेकर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में चीनी नेता ने अपने भाषण में माउंट एवरेस्ट को चोमुलुंगमा कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकियों पर बोले ईरानी राष्ट्रपति- अमेरिका से परमाणु बातचीत जारी रहेगी, नहीं हटेंगे पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य देशों के नेताओं ने माउंट एवरेस्ट को अंग्रेजी और नेपाली नाम लेकर ही संबोधित किया। जब चीनी नेता ने माउंट एवरेस्ट का नया नाम लिया तो कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, वित्त मंत्री बिष्नु पौडेल समेत 200 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी मौजूद थे।


चीनी नेता के इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। काठमांडू में हो रहे कार्यक्रम में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, यूके, यूएई,जापान, भारत, कतर, कजाख्स्तिान, ब्राजील, मिस्र, ओमान और पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है। इसके अलावा यूएन, विश्व बैक, एडीबी, सार्क, बिम्सटेक और आईसीआईएमओडी के प्रतिनिधि में भी शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:शांति वार्ता टूटते ही रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 9 लोगों की मौत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी किया था संबोधित
सागरमाथा संबाद कार्यक्रम को भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि भारत पूरी तत्परता से जलवायु कार्रवाई में अपना योगदान दे रहा है। 'विकसित देशों ने जलवायु वित्त, तकनीक और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों में क्षमता निर्माण का वादा किया था, लेकिन अब वे इससे मुकर रहे हैं। इससे जलवायु संकट बढ़ रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed