{"_id":"6097d9478ebc3e74f612cc43","slug":"sadiq-khan-wins-second-term-as-mayor-of-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने जीता चुनाव, दूसरी बार बनेंगे लंदन के मेयर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने जीता चुनाव, दूसरी बार बनेंगे लंदन के मेयर
Sun, 09 May 2021 06:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 May 2021 06:14 PM IST
सार
सादिक खान पाकिस्तानी मूल के हैं और वह लेबर पार्टी से संसद के सदस्य रह चुके हैं। वह 2016 में महापौर पद के लिए चुने गए थे। खान लंदन के पहले मुस्लिम महापौर हैं। महापौर का चुनाव पिछले साल होना था लेकिन 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
लंदन के मेयर सादिक खान
- फोटो : facebook.com/sadiqforlondon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के लंदन में सादिक खान ने लगातार दूसरी बार महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 55.2 फीसदी वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 44.8 फीसदी मत हासिल हुए। लेबर पार्टी के प्रत्याशी खान (51) ने कंजर्वेटिव पार्टी के शॉन बैली को शिकस्त दी है। खान को 12 लाख छह हजार 34 वोट मिले जबकि बैली को नौ लाख 77 हजार 601 मतों से संतोष करना पड़ा। महापौर पद के लिए चुनाव गुरुवार को हुए थे और मतगणना शनिवार को रात भर चली थी।
विज्ञापन
सादिक खान ने कहा, 'लंदन वासियों ने पृथ्वी के सबसे महान शहर का नेतृत्व जारी रखने के लिए मुझमें जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के अंधकार भरे दिनों के बाद लंदन के भविष्य को उज्ज्वल और बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन में हुए चुनावों के नतीजे दिखाते हैं हमारा देश और यहां तक कि हमारा शहर, काफी विभाजित है। ब्रेग्जिट के घाव अभी भरे नहीं हैं।'
विज्ञापन
वहीं, खान के प्रतिद्वंद्वी शॉन बैली ने कहा कि सर्वेक्षणों में, पत्रकारों ने तथा अन्य राजनीतिक नेताओं ने उन्हें खारिज कर दिया था लेकिन लंदन के वासियों ने उन्हें खारिज नहीं किया। उल्लेखनीय है कि लेबर पार्टी लंदन की विधानसभा में अपना प्रभुत्व बचाने में कामयाब रही है जबकि उसने ग्रेटर मैंचेस्टर में भी महापौर के पद पर चुनाव जीता है जहां एंडी बर्नहैम जबर्दस्त अंतर से दोबारा निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, कुल मिलाकर देखें तो स्थानीय चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी को लोगों ने खारिज किया है। उसे अपने कई गढ़ों में हार का सामना करना है। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी ने करीब 12 परिषदों पर अपना कब्जा जमाया है और लेबर पार्टी सात परिषदों पर से नियंत्रण खो बैठी है। इसके साथ ही लेबर पार्टी वेस्ट मिडलैंड्स से लोकप्रिय महापौर कंजर्वेटिव पार्टी के एंडी स्ट्रीट को भी शिकस्त देने में नाकाम रही है।