फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar to visit nepal for Indio nepal Joint Commission meeting

विदेश मंत्री एस जयशंकर ‘नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे नेपाल

Mon, 19 Aug 2019 03:07 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
S Jaishankar to visit  nepal for Indio nepal Joint Commission meeting
एस जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से ‘नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की पांचवी बैठक में हिस्सा लेने इस सप्ताह नेपाल पहुंचेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक 21-22 अगस्त को काठमांडू में होगी।

विज्ञापन


जयशंकर नेपाल के अपने समकक्ष प्रदीप कुमार ग्यावाली के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बयान में कहा गया है, ‘संयुक्त बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति, जैसे कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों, संस्कृति, शिक्षा और आपसी हित सहित अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी।’
विज्ञापन


नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की स्थापना 1987 में हुई थी। इसकी बैठकें नेपाल और भारत में बारी-बारी से की जाती हैं। आखिरी बैठक अक्टूबर 2016 में नयी दिल्ली में हुई थी। इस यात्रा के दौरान जयशंकर नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री के. पी. ओली से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि ग्यावाली भारत के विदेश मंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे। बयान के अनुसार जयशंकर 21 अगस्त को काठमांडू पहुंचेंगे और 22 अगस्त को भारत लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed