विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने थाईलैंड, न्यूजीलैंड के अपने समकक्षों से द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को थाईलैंड और न्यूजीलैंड के अपने समकक्षों से अलग-अलग मुलाकात की और हिंद-प्रशांत तथा नौवहन साझेदारी सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आसियान, मेकांग गंगा सहयोग (एमजीसी) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के क्षेत्रीय मंचों की अहम मंत्रिस्तरीय बैठकों में शिरकत करने गुरुवार को दो दिवसीय थाईलैंड दौरे पर पहुंचे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आसियान प्रमुख और भारत के समन्वयक, थाईलैंड के विदेश मंत्री दोन प्रमुदविनई के साथ मुलाकात की। समुद्री साझेदारी बढ़ाने: बिम्सटेक सहयोग और एसीएमईसीएस में भागीदारी पर चर्चा की।’’
जयशंकर ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विन्सटन पीटर्स से भी चर्चा की।
Off to an early start.
Warm meeting with #ASEAN Chair and India Country Coordinator, Foreign Minister of Thailand Don Pramudwinai. Discussed expanding our maritime partnership; BIMSTEC cooperation and partnering in ACMECS. pic.twitter.com/WwtrzmI2lbविज्ञापन विज्ञापन— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 1, 2019
पीटर्स के साथ बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विन्सटन पीटर्स के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। हमारे साझा हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण पर अच्छी बातचीत हुई। आर्थिक और राजनीतिक संबंध बढ़ानें पर सहमति हुई।’’