{"_id":"5f46b8479001db73a436f79e","slug":"s-jaishankar-says-india-and-uae-relations-are-growing-steadily-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत व यूएई के रिश्ते मजबूती के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : एस जयशंकर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत व यूएई के रिश्ते मजबूती के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : एस जयशंकर
Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच रिश्तों में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यूएई भारत का केंद्रीय विस्तारित पड़ोसी देश है। विदेशमंत्री ने यूएई और इस्राइल के बीच कूटनीतिक रिश्ते सामान्य होने का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए अवसरों के द्वार खोल देगा, क्योंकि इसके दोनों देशों से अच्छे रिश्ते हैं।
विज्ञापन
हम देख रहे हैं कि यूएई अंतरराष्ट्रीय व्यापार के उस चौराहे पर है, जहां से पूर्व में सिंगापुर और पश्चिम में यूएई है। भारत और यूएई के रिश्ते में खास रुचि लेने वाले एस जयशंकर ने गल्फ न्यूज से बातचीत में कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व ने ऊर्जा और सद्भावना में निवेश किया। इसके परिणामस्वरूप आप पिछले पांच साल में बदलाव को देख सकते हैं।
विज्ञापन