{"_id":"631e34ba6fd7fc2712209091","slug":"s-jaishankar-said-despite-ukraine-crisis-india-growth-rate-is-seven-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: रियाद में प्रवासी भारतीयों से बोले जयशंकर, यूक्रेन संकट के बावजूद भारत की विकास दर सात प्रतिशत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S Jaishankar: रियाद में प्रवासी भारतीयों से बोले जयशंकर, यूक्रेन संकट के बावजूद भारत की विकास दर सात प्रतिशत
Mon, 12 Sep 2022 12:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रियाद।
एजेंसी, रियाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:49 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने और उच्च आय वाला देश बनाने की दिशा में शक्तिशाली प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
Dr. S. Jaishankar
- फोटो : Twitter@DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन संकट से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत कम से कम सात प्रतिशत वृद्धि दर के साथ इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा।
विज्ञापन
रियाद में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन संकट की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं और परिणामस्वरूप मुद्रा स्फीति बढ़ी है, लेकिन इन सबके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। भारत के विदेश मंत्री के रूप में उनकी यह सऊदी अरब की पहली यात्रा है।
विज्ञापन
जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने और उच्च आय वाला देश बनाने की दिशा में शक्तिशाली प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत उन तरीकों के बारे में सोचता है जिससे वह अपनी क्रेडिट, बैंकिंग, शिक्षा और श्रम नीति को बदल सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बड़े सुधार हुए हैं और हम उसके परिणाम दो बहुत ही दिलचस्प वाकयों से देख सकते हैं। 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए बीते वित्त वर्ष में हमने अब तक का सबसे अधिक निर्यात किया है। हमारा कुल निर्यात 670 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा।
इसमें से 400 अरब अमेरिकी डॉलर के माल का व्यापार किया गया। जयशंकर ने जोर देकर कहा कि एक व्यापारिक शक्ति के रूप में भारत का आइडिया आज विश्वसनीय हो गया है।
भारत ने खाड़ी सहयोग परिषद के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच शनिवार को परामर्श के तंत्र को लेकर एक समझौता हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव नायेफ फलाह मुबारक अल-हजरफ के साथ इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक ट्वीट के माध्यम से इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि (जीसीसी) के महासचिव नायेफ फलाह मुबारक अल-हजरफ के साथ वार्ता काफी सकारात्मक रही। जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति और उसके संदर्भ में भारत-जीसीसी सहयोग की प्रासंगिकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मिले जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब के जेद्दा में एचआरएच क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की।