फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   s jaishankar israel visit india israel bilateral relations strategic partnership Narendra Modi Netanyahu

Jaishankar Israel visit: इस्राइल दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री, गिदोन सार के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

Tue, 16 Dec 2025 07:45 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

Jaishankar Israel visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इस्राइल पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिदोन सार से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री का यह दौरा भारत-इस्राइल साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
s jaishankar israel visit india israel bilateral relations strategic partnership Narendra Modi Netanyahu
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : X@DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को दो दिन की यात्रा पर इस्राइल पहुंचे, जहां वह देश के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री इस्राइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिदोन सार से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, चर्चा द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित होगी ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Syria-Israel Conflict: सीरिया में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई बढ़ी, बफर जोन बनाने से गहराया तनाव; जानें ताजा हाल
विज्ञापन


भारत आएंगे नेतन्याहू
यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात भी की थी, जिसके बाद इस्राइली नेता ने कहा था कि दोनों 'बहुत जल्द मिलेंगे'।  नेतन्याहू की भारत की बहुप्रतीक्षित यात्रा दोनों पक्षों के बीच उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की एक श्रृंखला के बाद होने की उम्मीद है। बता दें कि साल की शुरुआत में इस्राइली पर्यटन मंत्री हैम काट्ज, अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत, कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिक्टर और वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस्राइल-हिजबुल्ला तनाव: दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ के हवाई हमले, वरिष्ठ आतंकी जकारिया याह्या समेत कई ढेर

दोनों देश एफटीए की दिशा में बढ़ रहे आगे
बता दें कि दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। स्मोट्रिच की यात्रा के दौरान दोनों देश ने एक द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद पिछले महीने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की इस्राइल यात्रा के दौरान प्रस्तावित एफटीए के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए गए। रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों ने पिछले महीने रक्षा औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी को साझा करना संभव हो सकेगा।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed