फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin will visit India soon, Kremlin statement- dates will be announced soon

India-Russia: यूएस से तनातनी के बीच पुतिन का भारत दौरा जल्द; पीएम मोदी ने दिया था न्योता, तारीख पर हो रहा मंथन

Tue, 19 Nov 2024 03:51 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले है। जिसको लेकर क्रेमलिन ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का जल्द ही एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Russian President Putin will visit India soon, Kremlin statement- dates will be announced soon
पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के बीच शीर्ष नेताओं की पारस्परिक यात्राओं के लिए निर्धारित ढांचे के तहत होगी। इस मामले में क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का जल्द एलान किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ हुए वार्ता के दौरान उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन


प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने दी जानकारी
पुतिन की भारत यात्रा को लेकर मंगलवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने वरिष्ठ भारतीय संपादकों के साथ एक वीडियो बातचीत की। जिसमें उन्होंने भारत और रूस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पुतिन की यात्रा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही उनकी यात्रा की सटीक तारीखें तय कर लेंगे। दिमित्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दो यात्राओं के बाद अब राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है, इसलिए हम इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
अमेरिका-रूस में इस कारण बढ़ा है तनाव
अमेरिका में जो बाइडन की सरकार ने जाते जाते यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के भीतर हमले की मंजूरी दे दी है। जिस पर रूस भड़क गया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रतिक्रिया देते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। इतना ही नहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक अहम फैसले के तहत संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन द्वारा संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर के कदम को भी बाइडन के फैसले का ही जवाब माना जा रहा है। रूस की नई परमाणु नीति में ये प्रावधान किया गया है कि रूस पर अगर बड़े पैमाने पर हवाई हमला होता है तो उसके जवाब में रूस परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।


जंग में भारत की मध्यस्थता को लेकर बोले दिमित्री
वहीं दिमित्री से जब रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भारत की मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विशेष योजना नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि पीएम मोदी के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत ही विशेष और व्यावहारिक संबंध हैं और वह यूक्रेनी पक्ष के साथ भी संपर्क में हैं इसलिए वह प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे प्रधानमंत्री मोदी को वस्तुस्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन करने की संभावना मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed