{"_id":"6218ee300850ff6420116e86","slug":"russian-president-vladimir-putin-says-russia-will-not-occupy-ukraine-amid-war-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Crisis: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे
Fri, 25 Feb 2022 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:39 PM IST
सार
पुतिन ने देश की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा है कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन यूक्रेन को परमाणु शक्ति से संपन्न देश भी नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : @mfa_russia1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की रक्षा परिषद के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियान नबीं बनाने देंगे। पुतिन ने यबह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की इस्तीफे की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना को सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। इससे पहले पुतिन ने कहा ता कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए अपना उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिंस्क भेजने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इससे पहले रूस की सेना ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है और कीव का पश्चिम से संपर्क काट दिया है। दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि हमारी सेना ने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।
विज्ञापन