फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin falls in love ekaterina katya mizulina reports

Russia: क्या व्लादिमीर पुतिन को 32 साल छोटी महिला से हुआ प्यार? जानिए कौन है उनकी नई 'गर्लफ्रेंड' कात्या

Tue, 20 Feb 2024 08:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कथित तौर पर एक महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि उन्हें अपने से 32 साल छोटी महिला से प्यार हुआ है। यह महिला उनकी समर्थक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin falls in love ekaterina katya mizulina reports
एकातेरिना कात्या मिजुलिना, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निजी जीवन के किस्से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। उनके कई किस्से दुनिया के लिए अब भी रहस्य बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच पुतिन को लंदन से पढ़ाई कर चुकी एक महिला से कथित तौर पर प्यार हुआ है। यह महिला पुतिन की समर्थक और एक यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटीबताई जा रही हैं। ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने यूक्रेनी मीडिया के हवाले से यह दावा किया है। 

विज्ञापन

पुतिन से 32 साल छोटी हैं कात्या
अखबार ने अपनी खबर में बताया है कि यह महिला इंटरनेट पर उन चीजों पर रोक लगाती है, जो रूसी राष्ट्रपति की छवि को खराब कर सकते हैं। महिला की उम्र पुतिन से 32 साल छोटी बताई जा रही है। महिला का नाम एकातेरिना कात्या मिजुलिना बताया जा रहा है। वह रूस की सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी प्रेम-प्रंसंग से चर्चाओं में रहे रूसी राष्ट्रपति
इससे पहले पुतिन का नाम रूस की पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलीना काबेवा के साथ भी जुड़ चुका है। खबर के मुताबिक काबेबा और पुतिन लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इस दौरान उनके तीन बच्चे भी हुए। हालांकि, पुतिन की ओर से इस खबर कभी सफाई सामने नहीं आई। इस सूची में पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिना का नाम भी शामिल है। ल्यूडमिला फ्लाइट अटेंडेंड थीं। उनके साथ पुतिन ने 1983 में शादी की थी। यह रिश्ता 2014 तक चला था। 

विज्ञापन

नवेलनी ने किया था पुतिन के प्रेम संबंध का खुलासा
रूसी पत्रकार और कैदियों की अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता ओल्गा रोमानोवा ने एक यूक्रेनी समाचार चैनल को बताया कि पुतिन के सबसे बड़े विरोधी माने-जाने वाले दिवंगत एलेक्सी नवलनी ने शुरुआत में व्लादिमीर पुतिन और एकातेरिना कात्या मिजुलिना के रिश्ते का खुलासा किया था। कात्या मिजुलिना पुतिन की पसंद हैं। उन्हें यह 'बार्बी' बहुत पसंद है। 

रूसी प्रतिनिधिमंडलों में अनुवादक रह चुकी महिला
कात्या मिजुलिना ने साल 2004 में लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में स्नातक किया। इसके अलावा, कला के इतिहास और इंडोनेशिया की भाषा में डिग्री हासिल की है। उन्होंने आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों में अनुवादक के रूप में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed